V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मुसीबत बना रोज-रोज का जाम

मऊआइमा कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से न सिर्फ राहगीर बल्कि दुकानदार भी परेशान
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र में आए दिन जाम के झाम में फंस कर लोगों को बडी जलालत झेलनी पड़ती है । जिससे लोगों को बडी कठिनाइयों का सामना करना पडता है। मऊआइमा कस्बा के चुनौंटा कुआं चौराहे से   सदरबाजार तीन बत्ती तक आए दिन जाम में लोग फंदे रहते हैं। बताया जाता है कि दुकानदार अपना सामान फुटपाथ पर रख देते हैं यही नहीं ग्राहक अपनी बाइकों को सडकों पर लगा देते हैं जिससे जाम की समस्या और विकराल रूप धारण कर लेती है।बताया गया है कि लोग सडकों तक अपने घरों का चबूतरा बना लिए हैं। जिससे मार्ग सकरा हो गया है । नगर पंचायत द्वारा आज तक अतिक्रमण नहीं हटवाया गया है। यही नहीं जाम लगने के बावजूद दुकानदार अपनी अपनी दुकानों का सामान नहीं हटाते हैं। यही नहीं दुकानदार जाम की स्थिति में आमादा फसाद हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत चुनौंटा कुआं चौराहे और सदरबाजार में लोगों को होती है। घंटों लोग जाम के झाम में फंसे रहते हैं। यही नहीं बीमार की एम्बुलेंस यदि फंस जाती है तो तब दुकानदारों को जूं तक नहीं रेंगता है। स्थानीय निवासियों ने मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की मांग शासन प्रशासन से की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मऊआइमा कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से न सिर्फ राहगीर बल्कि दुकानदार भी परेशान
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र में आए दिन जाम के झाम में फंस कर लोगों को बडी जलालत झेलनी पड़ती है । जिससे लोगों को बडी कठिनाइयों का सामना करना पडता है। मऊआइमा कस्बा के चुनौंटा कुआं चौराहे से   सदरबाजार तीन बत्ती तक आए दिन जाम में लोग फंदे रहते हैं। बताया जाता है कि दुकानदार अपना सामान फुटपाथ पर रख देते हैं यही नहीं ग्राहक अपनी बाइकों को सडकों पर लगा देते हैं जिससे जाम की समस्या और विकराल रूप धारण कर लेती है।बताया गया है कि लोग सडकों तक अपने घरों का चबूतरा बना लिए हैं। जिससे मार्ग सकरा हो गया है । नगर पंचायत द्वारा आज तक अतिक्रमण नहीं हटवाया गया है। यही नहीं जाम लगने के बावजूद दुकानदार अपनी अपनी दुकानों का सामान नहीं हटाते हैं। यही नहीं दुकानदार जाम की स्थिति में आमादा फसाद हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत चुनौंटा कुआं चौराहे और सदरबाजार में लोगों को होती है। घंटों लोग जाम के झाम में फंसे रहते हैं। यही नहीं बीमार की एम्बुलेंस यदि फंस जाती है तो तब दुकानदारों को जूं तक नहीं रेंगता है। स्थानीय निवासियों ने मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की मांग शासन प्रशासन से की है।

Leave a Comment