जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में लगे रहे श्रद्धालु,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा बाबा गौरी शंकर धाम
आज देवों के देव महादेव भगवान शिव की उपासना का महाशिवरात्रि पर्व है।इस पावन मौके पर सुबह से ही बाबा गौरी शंकर धाम भूपियामऊ में भक्तों की भीड़ भारी संख्या में उमड़ पड़ी है।शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं। साथ-साथ जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है। कुछ भक्त अपने आराध्य देव को खुश करने के लिए पवित्र गंगाजल से शिव भोलेशंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर पुजारी टोनी बाबा व सहयोगियों के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को बाबा भोलेनाथ का प्रसाद वितरण किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी टोनी बाबा कहते हैं कि भगवान शिव और पार्वती के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है।यह पर्व इस बार मंगलवार को है।मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के पूजन,अर्चन और हवन से भक्तों की सकल मनोकामना सिद्ध होती है।महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने वालों को भगवान शिव वांछित फल प्रदान करते हैं।श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर पर पुलिस व्यवस्था में लगी हुई है। मंदिर के व्यवस्था के लिए जिला पंचायत प्रतिनिधि राम सिंह मनोज सिंह पूर्व प्रधान आलोक सिंह पीपी पांडे जितेंद्र सिंह ठाकुर उमाशंकर सिंह भूषण सिंह जीतेंद्र सिंह आदि लोगों के द्वारा पूजन अर्चन के बाद मेले के आयोजन की देखभाल की।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































