V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में रही शिवभक्तों की भीड़

भांग,धतूर व वेलपत्र चढ़ा लोगो ने किया भगवान शिव का ब्रत
कौशांबी। महाशिवरात्रि  पर जनपद के प्रत्येक शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ जमा रही। भक्त शिव भक्ति में लीन होकर भगवान शिव की आराधना व पूजा में लीन रहे। मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चन जलाभिषेक के बाद भक्तों ने कीर्तन भजन भी किया । भक्तो में पूरे दिन भगवान शिव का ब्रत रखकर शाम को पारण किया। ढोलक तबला बाजों की धुन पर भक्त झूमते रहे और शिव की महिमा का गान करते रहे ।पूरे जिले के शिव मंदिरों में कीर्तन भजन का आयोजन भक्तों द्वारा किया गया ।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हिनौता के मदनेश्वर आश्रम, कुड़ेश्वर नाथ,टेवा के महेश बाबा, पूरब सरावा के बउखर बाबा मंदिर  में परुष व महिला भक्तों द्वारा कीर्तन भजन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया ।कीर्तन भजन आयोजन में महिला भक्तों ने शिव महिमा पर भजन गाये।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिरों में आयोजित कीर्तन भजन के आयोजन में महिला भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।पूरे जिले के शिव मंदिरों में महिला भक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर कीर्तन भजन का आयोजन किया गया ।महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिरों में भक्तों द्वारा प्रसाद तथा भांग  का भी वितरण किया गया ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
भांग,धतूर व वेलपत्र चढ़ा लोगो ने किया भगवान शिव का ब्रत
कौशांबी। महाशिवरात्रि  पर जनपद के प्रत्येक शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ जमा रही। भक्त शिव भक्ति में लीन होकर भगवान शिव की आराधना व पूजा में लीन रहे। मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चन जलाभिषेक के बाद भक्तों ने कीर्तन भजन भी किया । भक्तो में पूरे दिन भगवान शिव का ब्रत रखकर शाम को पारण किया। ढोलक तबला बाजों की धुन पर भक्त झूमते रहे और शिव की महिमा का गान करते रहे ।पूरे जिले के शिव मंदिरों में कीर्तन भजन का आयोजन भक्तों द्वारा किया गया ।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हिनौता के मदनेश्वर आश्रम, कुड़ेश्वर नाथ,टेवा के महेश बाबा, पूरब सरावा के बउखर बाबा मंदिर  में परुष व महिला भक्तों द्वारा कीर्तन भजन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया ।कीर्तन भजन आयोजन में महिला भक्तों ने शिव महिमा पर भजन गाये।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिरों में आयोजित कीर्तन भजन के आयोजन में महिला भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।पूरे जिले के शिव मंदिरों में महिला भक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर कीर्तन भजन का आयोजन किया गया ।महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिरों में भक्तों द्वारा प्रसाद तथा भांग  का भी वितरण किया गया ।

Leave a Comment