V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दो अलग अलग गांवों में लाखों की चोरी

दर्जनों स्थानों से सोलर बैटरी उठा ले गए चोर, मुकदमा दर्ज
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की बाढ सी आ गई है। कस्बा में आए दिन चोरी की घटना होना आम बात हो गई है। अब तक दर्जनों स्थानों पर शोलर लाइटों की बैटरी चोर चोरी कर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में प्रेम चन्द्र द्बिवेदी पुत्र जगदीश चंद्र के यहां अज्ञात चोर घर के पीछे के रास्ते से चढ कर कर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा सन्दूक में से पचास हजार नगदी तथा तथा सोना ,चांदी के जेवरात सहित अनेकों कीमती सामान लाखों की चोरी कर ले गए । भुक्तभोगी प्रेमचन्द्र ने मऊआइमा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसी प्रकार ग्राम अशोक नगर सरैंया निवासी मुस्ताक अहमद पुत्र अब्दुल वहीद की सिलाई की दुकान का ताला तोड़कर चोर चार सिलाई मशीनों तथा दो इन्टरलाकिंग मशीनों के अलावा अन्य सामान चोर चोरी कर ले गए। भुक्तभोगी मुस्ताक अहमद ने मऊआइमा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसी प्रकार मऊआइमा कस्बा में विभिन्न स्थानों पर लगे सोलर लाइटों की बैटरी चोर उडा चुके हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से सोलर लाइटों की बैटरी चोरी होना आम बात हो गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
दर्जनों स्थानों से सोलर बैटरी उठा ले गए चोर, मुकदमा दर्ज
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की बाढ सी आ गई है। कस्बा में आए दिन चोरी की घटना होना आम बात हो गई है। अब तक दर्जनों स्थानों पर शोलर लाइटों की बैटरी चोर चोरी कर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में प्रेम चन्द्र द्बिवेदी पुत्र जगदीश चंद्र के यहां अज्ञात चोर घर के पीछे के रास्ते से चढ कर कर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा सन्दूक में से पचास हजार नगदी तथा तथा सोना ,चांदी के जेवरात सहित अनेकों कीमती सामान लाखों की चोरी कर ले गए । भुक्तभोगी प्रेमचन्द्र ने मऊआइमा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसी प्रकार ग्राम अशोक नगर सरैंया निवासी मुस्ताक अहमद पुत्र अब्दुल वहीद की सिलाई की दुकान का ताला तोड़कर चोर चार सिलाई मशीनों तथा दो इन्टरलाकिंग मशीनों के अलावा अन्य सामान चोर चोरी कर ले गए। भुक्तभोगी मुस्ताक अहमद ने मऊआइमा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसी प्रकार मऊआइमा कस्बा में विभिन्न स्थानों पर लगे सोलर लाइटों की बैटरी चोर उडा चुके हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से सोलर लाइटों की बैटरी चोरी होना आम बात हो गई है।

Leave a Comment