V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस की बस पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

तीन गिरफ्तार, चार अज्ञात पर मुकदमा मतदान कराने के लिए भदोही जा रही थी महाराष्ट्र पुलिस टीम
प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के थाना पुर गांव के पास महाराष्ट्र पुलिस रोडवेज बस से चुनाव संपन्न कराकर वापस जा रही थी। इसी बीच मामूली कहासुनी में अराजक तत्वों ने बस पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट–पत्थर के हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। वहीं, बस क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोमवार को जिला बलरामपुर से महाराष्ट्र पुलिस चुनाव कराकर रोडवेज बस से संत कबीर नगर जा रहे थे। थरवई थाना क्षेत्र के थाना पुर गांव के पास किसी बात को लेकर ग्रामीणों से कहासुनी हो गई। इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने ताबड़तोड़ लोहे की रॉड और इट पत्थर से बस पर हमला कर दिया। हमले में रोडवेज बस पूर्ण तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। यह माहौल देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महाराष्ट्र पुलिस ने तीन हमलावर महेंद्र कुमार पुत्र लालचंद निवासी बगई, शिव प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी चकिया और एक अन्य को पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी। धुनाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। मामला सिर्फ इतना था कि रास्ता रोककर रखे अराजक तत्वों को पुलिस ने हटने के लिए कहा। बस इसी बात में उन लोगों ने ईट–पत्थर, लाठी-डंडे से हमला कर रोडवेज बस को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में महाराष्ट्र के कई पुलिसकर्मी भी घायल हैं। इस माहौल को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा–तफरी मची रही। सूचना पर भारी मात्रा में कई थाने की फोर्स मौके पर मौजूद रही। थरवई थाना क्षेत्र में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार फुलपुर विधानसभा क्षेत्र से मतदान कराकर भदोही जनपद के लिए जा रही पुलिस की बस पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। जिससे रोडवेज बस का शीशा टूट गया। अलर्ट पुलिस ने दौड़ाकर दो उपद्रवियों को पकड़ लिया वहीं 4 भागने में सफल हो गए। थरवई पुलिस उनके बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। सोमवार को थरवई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर थानापुर गांव के सामने जैसे ही बस पहुंची। वहां पर एक वाहन को ओवरटेक को लेकर कुछ युवकों से बस चालक से कहासुनी हो गई। इस बीच उनमें से एक युवक ने कुछ लोगों को बुला लिया। आधा दर्जन से पहुंचे युवकों ने बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे रोडवेज बस का शीशा टूट गया। किसी भी पुलिस जवान को चोट नहीं आयी। बस में बैठी पुलिस अलर्ट हो गई।पुलिस जवानों ने दोड़ाकर दो उपद्रवियों को पकड़ लिया। वहीं सूचना पाकर थरवई पुलिस वहा पहुंची। पुलिस की तहरीर पर दो युवक शिव प्रकाश विश्वकर्मा निवासी चकिया थाना सराय इनायत एवं महेंद्र यादव निवासी बगई कला थाना सराय इनायत व 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिव प्रकाश, महेंद्र यादव व एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तर कर जेल भेज दिया है। थरवई थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि बस रोकवाने को लेकर कहासुनी के बाद पत्थरबाजी की गई। दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment