अयोध्या । जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तहसील सोहावल के ग्राम पंचायत अबनपुर सरोहा के मतदान केन्द्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय अबनपुर सरोहा का निरीक्षण किया तथा मतदान केन्द्र के तीनों बूथों पर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। बी0एल0ओ0 से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अद्भुत अयोध्या कार्यक्रम के अन्तर्गत घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदान की समस्त समस्याओं के निराकरण करने लिए किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली।इस दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा-7 व कक्षा-8 के छात्र-छात्राओं से किताबों को पढ़ाकर, गणित के सवालों को ब्लैक बोर्ड पर लगवाकर तथा मानचित्र पर विभिन्न राज्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर शिक्षा की गुणवत्ता व शैक्षिक स्तर को परखा। इस दौरान उक्त कक्षाओं के अधिकतर बच्चों द्वारा जिलाधिकारी द्वारा पूछे गये गणित के सवालों को सही-सही लगाया गया, किताबों को सही ढंग से पढ़ा गया तथा मानचित्र पर विभिन्न राज्यों की सही स्थिति को बताया गया। लाधिकारी ने विद्यालय के अध्यापकों की सराहना की तथा कक्षा के शैक्षिक स्तर से पीछे रह गये बच्चों को उनकी शिक्षा के स्तर के अनुसार विभक्त कर प्रत्येक बच्चें का प्रोगे्रस चार्ट बनाने तथा बच्चों के शैक्षिक स्तर के लेवल अनुसार ध्यान देते हुये उनके कक्षा के शैक्षिक स्तर तक लाने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से शिक्षा देने के निर्देश दिये जिससे बच्चे मन लगाकर पूर्ण रूचि लेकर शिक्षा ग्रहण करें और बच्चें स्वप्रेरित होकर रोजाना ही विद्यालय आयें। उन्होंने स्पोर्टस क्लासेज चलानें व विभिन्न ज्ञानबर्धक कहानियों की पुस्तकें भी पढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाओं को भी कराने तथा ग्लोब, मानचित्र आदि के माध्यम से भी एक्टीविटी लर्निंग कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रही।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्र के तीनों बूथों पर मतदान की तैयारियों का लिया जायजा
अयोध्या । जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तहसील सोहावल के ग्राम पंचायत अबनपुर सरोहा के मतदान केन्द्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय अबनपुर सरोहा का निरीक्षण किया तथा मतदान केन्द्र के तीनों बूथों पर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। बी0एल0ओ0 से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अद्भुत अयोध्या कार्यक्रम के अन्तर्गत घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदान की समस्त समस्याओं के निराकरण करने लिए किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली।इस दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा-7 व कक्षा-8 के छात्र-छात्राओं से किताबों को पढ़ाकर, गणित के सवालों को ब्लैक बोर्ड पर लगवाकर तथा मानचित्र पर विभिन्न राज्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर शिक्षा की गुणवत्ता व शैक्षिक स्तर को परखा। इस दौरान उक्त कक्षाओं के अधिकतर बच्चों द्वारा जिलाधिकारी द्वारा पूछे गये गणित के सवालों को सही-सही लगाया गया, किताबों को सही ढंग से पढ़ा गया तथा मानचित्र पर विभिन्न राज्यों की सही स्थिति को बताया गया। लाधिकारी ने विद्यालय के अध्यापकों की सराहना की तथा कक्षा के शैक्षिक स्तर से पीछे रह गये बच्चों को उनकी शिक्षा के स्तर के अनुसार विभक्त कर प्रत्येक बच्चें का प्रोगे्रस चार्ट बनाने तथा बच्चों के शैक्षिक स्तर के लेवल अनुसार ध्यान देते हुये उनके कक्षा के शैक्षिक स्तर तक लाने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से शिक्षा देने के निर्देश दिये जिससे बच्चे मन लगाकर पूर्ण रूचि लेकर शिक्षा ग्रहण करें और बच्चें स्वप्रेरित होकर रोजाना ही विद्यालय आयें। उन्होंने स्पोर्टस क्लासेज चलानें व विभिन्न ज्ञानबर्धक कहानियों की पुस्तकें भी पढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाओं को भी कराने तथा ग्लोब, मानचित्र आदि के माध्यम से भी एक्टीविटी लर्निंग कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें