समूह की महिलाओं द्वारा घर-घर सम्पर्क कर मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित।*
अमेठी। उपायुक्त स्वतः रोजगार ने बताया कि स्वीप प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 अंकुर लाठर के निर्देशन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम समस्त विकासखण्डों मे चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड दरखा पंचायत में गठित शिवशक्ति ग्राम संगठन द्वारा सभी मतदाताओं को अभियान चलाकर 27 फरवरी 2022 हेतु सभी मतदाता पहले मतदान करें फिर जलपान करें का सन्देश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड जगदीशपुर ग्राम पंचायत कटेहरी में ज्योति एवं मोहब्बतपुर से चाॅद महिला समूह एवं निसुरा गाॅव में माॅ अम्बे कृषि सेवा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत शत-प्रतिशत मतदान हेतु शपथ ग्रहण किया गया एवं मतदाता जागरूकता का कार्य किया गया। इसी क्रम में विकासखण्ड अमेठी के कटराफूल कुवर गाॅव में शिव समूह द्वारा शत-प्रतिशत मतदान किये जाने हेतु शपथ दिलाया गया। भेटुआ के कनकसिंहपुर में रैली निकालकर मतदान किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। शाहगढ़ के इकसारा में सेनानी स्वयं सहायता समूह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान निकालकर लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। जामों के हरदों गाॅव में गठित सन्तोषी समूह की सदस्य मीना, सुशीला एवं धनपता ने अभियान के दौरान ’’हमें देश से प्यार है, मतदान हमारा अधिकार है’’ नारा दिया गया। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना द्वारा गठित किये गये समूहों की महिलाओं द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है और घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक किये जाने का कार्य किया जा रहा है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































