V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा को उत्तराखंड से हटाया अब यूपी की बारीः हरीश रावत

प्रयागराज। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा को उत्तराखंड से खदेड़ दिया, अब उत्तर प्रदेश की बारी है। श्री रावत आज प्रयागराज में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भी गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है जिस तरह से हमने हिमालय से भाजपा को हटाने का काम किया है उसी तर्ज पर यूपी के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेसियों ने संकल्प लिया है कि योगी सरकार को हटाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण साक्षी हैं कि हम लोगों ने उत्तराखंड में भाजपा को हटाने का काम किया है। हरीश रावत बुधवार को प्रयागराज में स्टार प्रचारक के रूप में जनसभा और रोड शो करने के लिए पहुंचे हैं।  रोड शो से पहले आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा भाजपा ने बोलने की आजादी ही खत्म कर दी है। इस सरकार ने केवल दल विशेष के लोगों को मालामाल किया। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के अरमानों को रौंदने का काम किया। अब समय आ गया है कि आमजन इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा को उत्तराखंड से खदेड़ दिया, अब उत्तर प्रदेश की बारी है। श्री रावत आज प्रयागराज में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भी गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है जिस तरह से हमने हिमालय से भाजपा को हटाने का काम किया है उसी तर्ज पर यूपी के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेसियों ने संकल्प लिया है कि योगी सरकार को हटाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहर उत्तरी के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण साक्षी हैं कि हम लोगों ने उत्तराखंड में भाजपा को हटाने का काम किया है। हरीश रावत बुधवार को प्रयागराज में स्टार प्रचारक के रूप में जनसभा और रोड शो करने के लिए पहुंचे हैं।  रोड शो से पहले आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा भाजपा ने बोलने की आजादी ही खत्म कर दी है। इस सरकार ने केवल दल विशेष के लोगों को मालामाल किया। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के अरमानों को रौंदने का काम किया। अब समय आ गया है कि आमजन इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

Leave a Comment