प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को प्रयागराज पहुंचे और यहां पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने रोड शो किया। रोड शो में शामिल कार्यकर्ता हाथों में अपना चुनाव चिह्न झाड़ू लेकर और डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। रोड शो दारागंज स्थित गल्ला मंडी से चलकर अलोप शंकरी देवी मंदिर से हाेते हुए बालसन चौराहे पर पहुंची। यहां ऋषि भरद्वाज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से वह शाम को चार बजे अरैल चौराहा नैनी, शाम छह बजे हटिया गोलघर चौराहा और रात आठ बजे ग्रीन मार्केट करेली में जनसभा करेंगे | दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया प्रयागराज के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी और इसी तरह उत्साह बनाए रखने का आह्वान किया। बता दें कि इस बार यूपी के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी दमखम के साथ मैदान में है। इसलिए मनीष सिसोदिया शहर उत्तरी के प्रत्याशी संजीव कुमार मिश्रा, दक्षिणी के प्रत्याशी डा . अल्ताफ अहमद के पक्ष में रोड शो करने के लिए यहां पहुंचे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह 25 फरवरी प्रयागराज आएंगे। वह शहर दक्षिणी में पदयात्रा करेंगे। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन 24 फरवरी को शहर दक्षिणी में नुक्कड़ सभा करेंगे। पार्टी के बड़े नेताओं के प्रयागराज आगमन की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

रोड शो के जरिए मनीष सिसोदिया ने फूंकी कार्यकर्ताओं में जान
प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को प्रयागराज पहुंचे और यहां पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने रोड शो किया। रोड शो में शामिल कार्यकर्ता हाथों में अपना चुनाव चिह्न झाड़ू लेकर और डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। रोड शो दारागंज स्थित गल्ला मंडी से चलकर अलोप शंकरी देवी मंदिर से हाेते हुए बालसन चौराहे पर पहुंची। यहां ऋषि भरद्वाज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से वह शाम को चार बजे अरैल चौराहा नैनी, शाम छह बजे हटिया गोलघर चौराहा और रात आठ बजे ग्रीन मार्केट करेली में जनसभा करेंगे | दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया प्रयागराज के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी और इसी तरह उत्साह बनाए रखने का आह्वान किया। बता दें कि इस बार यूपी के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी दमखम के साथ मैदान में है। इसलिए मनीष सिसोदिया शहर उत्तरी के प्रत्याशी संजीव कुमार मिश्रा, दक्षिणी के प्रत्याशी डा . अल्ताफ अहमद के पक्ष में रोड शो करने के लिए यहां पहुंचे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह 25 फरवरी प्रयागराज आएंगे। वह शहर दक्षिणी में पदयात्रा करेंगे। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन 24 फरवरी को शहर दक्षिणी में नुक्कड़ सभा करेंगे। पार्टी के बड़े नेताओं के प्रयागराज आगमन की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें