सपा सरकार की खामियां गिना कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट 10 मार्च के बाद आवारा मवेशियों की होगी समुचित व्यवस्था
पट्टी। मंगलवारको पट्टी तहसील के शहीद स्थल रूरे में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल ने विशाल जनसभा को संबोधित किया और पट्टी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की । जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिक्र किया । सपा की अखिलेश सरकार पर उन्होंने आरोपों का बौछार करते हुए कहा कि यह सरकार गुंडे मवाली व आतंकवादियों की सरकार रही है। सपा की सरकार में गुंडों माफियाओं एवं आतंकियों का बोलबाला था। गरीबों की जमीनों एवं घरों पर लोग अवैध कब्जा कर लेते थे कहां बहू बेटियों का घर से निकलना दूभर था। भाजपा की सरकार में सब गुंडे आतंकवादी जेल में है और गरीबों की जमीन जो अवैध कब्जे की उसको बुलडोजर से गिरवा कर मुक्त कराया गया है । प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल ने चुटकी लेते हुए कहा के लक्ष्मी कमल पर बैठकर आती है साइकिल पर नहीं हाथी पर नहीं हाथ के पंजे पर नहीं। आज हमारी बहू बेटियां निर्भय होकर घर से निकलती है और सुरक्षित घर वापस लौटती हैं। भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब महामारी से निपटने के लिए कोई संसाधन नहीं था वैक्सीन और टीके को उपलब्ध कराकर आम जनमानस को राहत प्रदान किया गया। उन्होंने कानून व्यवस्था के साथ साथ सड़कों की चौड़ीकरण और दुरुस्त करने की बात भी कही। कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, निषाद राज पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद निषाद, अपना दल के जिला अध्यक्ष के साथ ,पट्टी ब्लाक प्रमुख राकेश सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र नाथ पांडे मगरौरा ब्लाक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन, आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख कमलाकांत यादव मीडिया प्रभारी विनोद पांडे अशोक जयसवाल नगर अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल जुग्गी लाल जायसवाल राम जी उमरवैश सुशील सिंह अंशु सिंह ढकवा अब्बा राइन अशोक जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामचरित्र वर्मा ने किया। आए हुए लोगों के प्रति आभार प्रदर्शन कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के छोटे भाई मानिक सिंह द्वारा ज्ञापित किया गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































