🔔 यह भी पढ़ें...
पूर्व मुख्यमंत्री का आगमन का नही दिखा मतदाताओं पर खास असर
कौशाम्बी। विधानसभा सिराथू में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पल्लवी पटेल के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला । अखिलेश ने कहा कि भाजपा के जितने भी बड़े नेता हैं वह बड़ा झूठ बोलते हैं ।विधान सभा चुनाव को लेकर बिभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं का आना शुरू हो गया है। चुनाव प्रचार को पैनी धार देने हेतु स्टार प्रचारकों का आगमन शुरू हो गया है। । इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को सिराथू के सयारा मैदान पहुँचे। सिराथू विधानसभा के सयारा में प्रत्याशियों के लिए जनसभा कर संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला और केशव प्रसाद मौर्य को स्टूल मंत्री के नाम से भी कहने से नही चुके। उन्होंने कहा कि चिलम वाले बाबा को हराना है स्टूल वाले मंत्री को भी सिराथू से हराना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा की सरकार बनने पर सभी वादे पूरा करने की बात कही। उन् कार्यक्रम को पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ,पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, पूर्व चेयरमैन कैलाश केसरवानी ,प्रत्याशी पल्लवी पटेल सहित तमाम सपा नेताओं ने संबोधित किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































