V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुरानी रंजिश में हमला, तीन लहूलुहान

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही नदी के किनारे कुछ लोगो ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया। इससे तीन लोग लहूलुहान हो गए। इसमें दो लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायराजा निवासी विपिन कुमार मौर्य व विवेक कुमार मौर्य पुत्र राम बहादुर मौर्य तथा राज मौर्य पुत्र राम मिलन मौर्य निवासी सोरांव जनपद प्रयागराज बाइक से मानधाता जा रहे थे। वह लोग बकुलाही नदी पुल के पास चंघईपुर पहुंचे तो सहिजनपुर के चार लोगो ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हे रोककर हमला कर दिया। इससे तीनो लोग घायल हो गए। राज मौर्य के सिर में गंभीर चोट आ गई। जबकि विवेक का हाथ टूट गया तथा विपिन कुमार के हाथ व पैर में चोट आ गई। राज मौर्य तथा विवेक को गंभीर चोट होने के कारण जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। एसओ का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। आरोपियो को पकड़ने के लिए पुलिस को लगाया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही नदी के किनारे कुछ लोगो ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया। इससे तीन लोग लहूलुहान हो गए। इसमें दो लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायराजा निवासी विपिन कुमार मौर्य व विवेक कुमार मौर्य पुत्र राम बहादुर मौर्य तथा राज मौर्य पुत्र राम मिलन मौर्य निवासी सोरांव जनपद प्रयागराज बाइक से मानधाता जा रहे थे। वह लोग बकुलाही नदी पुल के पास चंघईपुर पहुंचे तो सहिजनपुर के चार लोगो ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हे रोककर हमला कर दिया। इससे तीनो लोग घायल हो गए। राज मौर्य के सिर में गंभीर चोट आ गई। जबकि विवेक का हाथ टूट गया तथा विपिन कुमार के हाथ व पैर में चोट आ गई। राज मौर्य तथा विवेक को गंभीर चोट होने के कारण जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। एसओ का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। आरोपियो को पकड़ने के लिए पुलिस को लगाया गया है।

Leave a Comment