V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा के शासनकाल में माफिया मुक्त हो गया प्रदेशः अमित शाह

अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भाजपा समर्थकों की भीड़
प्रयागराज। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने पहले शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में प्रीतम नगर में एक जनसभा को संबोधित किया उसके बाद वह शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुए रोड शो में शाम करीब सवा पांच बजे पहुंचे। अल्लापुर में लालता स्वीट हाउस से शुरू हुए रोड शो में भारी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल रहे। रोड शो से पहले शहर पश्चिमी के प्रीतम नगर में उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि सपा ने आतंक का कारीडोर बनाया था, भाजपा ने डिफेंस कारीडोर बनाया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा स्थित प्रीतम नगर कालोनी में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में सपा पर बड़ा हमला बोला। कहा, उस समय उत्तर प्रदेश में आतंक का कॉरिडोर था। हमने डिफेंस कॉरिडोर तैयार किया। पहले यहाँ तमंचे बम और छर्रे बनते थे। अब मिसाइल और राइफल बन रही हैं, जो देश का मान बढ़ा रही हैं। गृहमंत्री ने अपने सम्बोधन में अमरशहीद चंद्रशेखर आजाद को भी याद किया। कहा यह वही धरती है जहां अग्रेंजो से लड़ते हुए क्रांतिकारी आजाद ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहर पश्चिमी को भाजपा के शासनकाल काल में माफिया मुक्त बनाया गया। अमित शाह के रोड शो में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। मीलों लंबी भीड़ लगातार नारेबाजी करती रही। रोड शो इलाहाबाद उत्‍तरी विधानसभा क्षेत्र में लालता स्वीट हाउस अल्लापुर से शुरू होकर मटियारा रोड, अलोपी बाग, मधवापुर सब्जी मंडी, बैरहना, कोठापार्चा, राम भवन, सुलाकी चौराहा, बहादुरगंज होता हुआ शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के लोकनाथ चौराहे पर रोड शो समाप्त हुआ। रोड शो के रास्ते पर दर्जनों स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाए गए थे। अमित शाह का रोड शो कुल चार किलोमीटर लंबा था।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भाजपा समर्थकों की भीड़
प्रयागराज। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने पहले शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में प्रीतम नगर में एक जनसभा को संबोधित किया उसके बाद वह शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुए रोड शो में शाम करीब सवा पांच बजे पहुंचे। अल्लापुर में लालता स्वीट हाउस से शुरू हुए रोड शो में भारी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल रहे। रोड शो से पहले शहर पश्चिमी के प्रीतम नगर में उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि सपा ने आतंक का कारीडोर बनाया था, भाजपा ने डिफेंस कारीडोर बनाया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा स्थित प्रीतम नगर कालोनी में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में सपा पर बड़ा हमला बोला। कहा, उस समय उत्तर प्रदेश में आतंक का कॉरिडोर था। हमने डिफेंस कॉरिडोर तैयार किया। पहले यहाँ तमंचे बम और छर्रे बनते थे। अब मिसाइल और राइफल बन रही हैं, जो देश का मान बढ़ा रही हैं। गृहमंत्री ने अपने सम्बोधन में अमरशहीद चंद्रशेखर आजाद को भी याद किया। कहा यह वही धरती है जहां अग्रेंजो से लड़ते हुए क्रांतिकारी आजाद ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहर पश्चिमी को भाजपा के शासनकाल काल में माफिया मुक्त बनाया गया। अमित शाह के रोड शो में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। मीलों लंबी भीड़ लगातार नारेबाजी करती रही। रोड शो इलाहाबाद उत्‍तरी विधानसभा क्षेत्र में लालता स्वीट हाउस अल्लापुर से शुरू होकर मटियारा रोड, अलोपी बाग, मधवापुर सब्जी मंडी, बैरहना, कोठापार्चा, राम भवन, सुलाकी चौराहा, बहादुरगंज होता हुआ शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के लोकनाथ चौराहे पर रोड शो समाप्त हुआ। रोड शो के रास्ते पर दर्जनों स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाए गए थे। अमित शाह का रोड शो कुल चार किलोमीटर लंबा था।

Leave a Comment