V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा और भाजपा एक जैसेः ओवैसी

बेसहारा पशुओं से किसानों का जीना दूभर बाबूलाल कुशवाहा
प्रयागराज। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि सपा और भाजपा में कोई खास अंतर नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडाराज का हर तरफ बोलबाला था। अल्पसंख्यकों के लिए सपा ने कुछ नहीं किया। वहीं योगी सरकार ने भी अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया है। भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी अल्पसंख्यकों को डराकर वोट लेने की कोशिश करते हैं लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आपके साथ ओवैसी है। ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब का मामला सपा को सुनाई नहीं पड़ता है। अभी तक अखिलेश यादव ने इस मामले में कुछ नहीं बोला है क्योंकि उनको यह मामला सुनाई नहीं पड़ रहा है। ओवैसी के साथ आए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम कुशवाहा ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सबको अधिकार दिया जाएगा। सभी को बराबरी का हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा यह मोर्चा प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए बना है। इससे पहले फाफामऊ विधानसभा के कौडिहार बाजार स्थित पीथीपुर गांव के पास सभा में भागीदारी परिवर्तन एवं जन अधिकार पार्टी के द्वारा एआईएमआईएम की संयुक्त जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा जनसभा को संबोधित करते हुए फाफामऊ प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश मौर्य को वोट देने की अपील की। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सपा बसपा की सरकारों में दलित पिछड़ों की आवाज को दबाने का काम किया गया है। विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। कोरोना के समय जिस तरह प्रदेश में मौतें हुई हैं, वह सब के सामने हैं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल रही है, हमारी सरकार आने पर हर अमीर गरीब को बराबर का अधिकार मिलेगा। असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा में कहा कि मैं दिलों को मिलाने की बात करता हूं जबकि भाजपा सीधी-साधी आवाम के बीच नफरत का बीज बो रही है। असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि सपा व बसपा को वोट दिया तो भाजपा को रोकना मुश्किल हो जाएगा। देश का युवा किसान तमाम दिक्कतों से गुजर रहा है। दिन भर काम करने वाला किसान अपनी फसल की रखवाली करने के लिए रात में भी नहीं सो पा रहा है। नफरत फैलाकर देश के लोगों को तोड़ने का कार्य कर रही है। आप स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए स्वयं भागीदार बने। ताकि आपके अधिकार का शोषण कोई भी दल ना कर सके। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बेसहारा पशुओं से किसानों का जीना दूभर बाबूलाल कुशवाहा
प्रयागराज। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि सपा और भाजपा में कोई खास अंतर नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडाराज का हर तरफ बोलबाला था। अल्पसंख्यकों के लिए सपा ने कुछ नहीं किया। वहीं योगी सरकार ने भी अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया है। भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी अल्पसंख्यकों को डराकर वोट लेने की कोशिश करते हैं लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आपके साथ ओवैसी है। ओवैसी ने कहा कि कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब का मामला सपा को सुनाई नहीं पड़ता है। अभी तक अखिलेश यादव ने इस मामले में कुछ नहीं बोला है क्योंकि उनको यह मामला सुनाई नहीं पड़ रहा है। ओवैसी के साथ आए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम कुशवाहा ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सबको अधिकार दिया जाएगा। सभी को बराबरी का हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा यह मोर्चा प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए बना है। इससे पहले फाफामऊ विधानसभा के कौडिहार बाजार स्थित पीथीपुर गांव के पास सभा में भागीदारी परिवर्तन एवं जन अधिकार पार्टी के द्वारा एआईएमआईएम की संयुक्त जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा जनसभा को संबोधित करते हुए फाफामऊ प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश मौर्य को वोट देने की अपील की। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सपा बसपा की सरकारों में दलित पिछड़ों की आवाज को दबाने का काम किया गया है। विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। कोरोना के समय जिस तरह प्रदेश में मौतें हुई हैं, वह सब के सामने हैं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल रही है, हमारी सरकार आने पर हर अमीर गरीब को बराबर का अधिकार मिलेगा। असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा में कहा कि मैं दिलों को मिलाने की बात करता हूं जबकि भाजपा सीधी-साधी आवाम के बीच नफरत का बीज बो रही है। असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि सपा व बसपा को वोट दिया तो भाजपा को रोकना मुश्किल हो जाएगा। देश का युवा किसान तमाम दिक्कतों से गुजर रहा है। दिन भर काम करने वाला किसान अपनी फसल की रखवाली करने के लिए रात में भी नहीं सो पा रहा है। नफरत फैलाकर देश के लोगों को तोड़ने का कार्य कर रही है। आप स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए स्वयं भागीदार बने। ताकि आपके अधिकार का शोषण कोई भी दल ना कर सके। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment