V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कुंए में गिरने से नव विवाहिता की मौत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। थाना रानीगंज अंतर्गत भगवतगंज बाजार में पानी भरते समय कुंए मे गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। फायरबिग्रेड की टीम पहुंचने पर शव को निकाला जा सका। भगवतगंज बाजार निवासिनी फूलजहां 23 पत्नी गुलाम पति के साथ मुमई में रहती थी। वह दो दिन पहले मुम्बई से घर आयी थी। साथ ही सास के साथ अपने मायके आई थी। वह सुबह घर के समीप स्थित कुंए में पानी भरने गई थी। उसी समय पैर फिसलने के कारण कुंए में गिर पड़ी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणो की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस तथा सीओ रानीगंज भी मय फोर्स मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। थाना रानीगंज अंतर्गत भगवतगंज बाजार में पानी भरते समय कुंए मे गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। फायरबिग्रेड की टीम पहुंचने पर शव को निकाला जा सका। भगवतगंज बाजार निवासिनी फूलजहां 23 पत्नी गुलाम पति के साथ मुमई में रहती थी। वह दो दिन पहले मुम्बई से घर आयी थी। साथ ही सास के साथ अपने मायके आई थी। वह सुबह घर के समीप स्थित कुंए में पानी भरने गई थी। उसी समय पैर फिसलने के कारण कुंए में गिर पड़ी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणो की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस तथा सीओ रानीगंज भी मय फोर्स मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment