V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सामुदायिक शौचालय में लटक रहे ताले पर ग्रामीणों का हंगामा।

दुर्गागंज प्रतापगढ़ । जिले के गौरा ब्लॉक के सुजहा गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बने सामुदायिक शौचालय पर ताला लटक रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि दो महीनों से शौचालय पर ताला लगा होने के चलते वह खुले में जाने को मजबूर हैं।सरकार की तरफ से ग्रामीणों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण केवल कागजों तक सिमट कर रह गया है।गांव में बना शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।लोगों का आरोप है कि यहां पर शौचालय का निर्माण केवल कागजों में दर्शाया गया है।शौचालय निर्माण में मानकों को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से समुदायिक शौचालय बना हुआ है। पर ग्राम प्रधान द्वारा ताला लगा दिया गया है।जिसकी वजह से ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्रामप्रधान प्रियंका देवी से कई बार शिकायत भी की गई। इसके बावजूद भी इन समस्याओं से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
दुर्गागंज प्रतापगढ़ । जिले के गौरा ब्लॉक के सुजहा गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बने सामुदायिक शौचालय पर ताला लटक रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि दो महीनों से शौचालय पर ताला लगा होने के चलते वह खुले में जाने को मजबूर हैं।सरकार की तरफ से ग्रामीणों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण केवल कागजों तक सिमट कर रह गया है।गांव में बना शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।लोगों का आरोप है कि यहां पर शौचालय का निर्माण केवल कागजों में दर्शाया गया है।शौचालय निर्माण में मानकों को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से समुदायिक शौचालय बना हुआ है। पर ग्राम प्रधान द्वारा ताला लगा दिया गया है।जिसकी वजह से ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्रामप्रधान प्रियंका देवी से कई बार शिकायत भी की गई। इसके बावजूद भी इन समस्याओं से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है।

Leave a Comment