V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सिपाही को तमंचे की बट से मार अपराधी व उसका साथी भागे

घायल सिपाही ने दौड़ कर दोनों को दबोचा
प्रयागराज। थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत काल्विन हॉस्पिटल में एक किशोर आरोपी को पुलिस मेडिकल के लिए लाई थी। वहीं उसका साथी मुजरिम हथियार ले कर उसको छुड़ाने पहुंचा, और सिपाही के सर पर वार कर उसे घायल कर भागने की कोशिश की। मगर घायल सिपाही ने हमलावर को दबोच लिया और भागते हुए मुजरिम को भी पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल हत्या के मामले में बाल कारागार में बंद किशोर आरोपी सत्यम यादव को लेकर उसका मेडिकल कराने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं पर उसका साथी सुनील उसको छुड़वाने के लिए तमंचा लेकर पहुंचा था। उसका इरादा पुलिस को तमंचे से डरा कर भगाने का था। उसने सिपाही के ऊपर वार किया जिससे उसकी आरोपी के ऊपर पकड़ ढीली हो गयी। इसका फ़ायदा उठा दोनो भागने लगे लेकिन घायल सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी और उसके साथी को दबोच लिया। सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होमगार्ड के साथ अस्पताल आए हुए किशोर अपचारी को एक अपराधी द्वारा होमगार्ड को घायल कर छुड़ा लिया गया है। त्वरित कार्यवाही करते हुए ना केवल किशोर अपचारी को ढूँढ कर हिरासत में ले लिया गया वरन् भगाने वाले अपराधी सुनील पाल को गिरफ़्तार कर लिया गया। सुनील पाल के क़ब्ज़े से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।  शुरुआती पूछताछ में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के केयर टेकर / सुपरवाइज़र और अन्य कर्मियों की भूमिका भी प्रकाश में आयी है। टीम द्वारा गहन छानबीन की जा रही है। घायल होमगार्ड की चोटें तमंचे की बट से आई हुई प्रतीत होती हैं, जो कि मामूली चोटें हैं। उसे कोई ख़तरा नहीं है। इलाज जारी है। मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है। इस प्रकरण में गहनता से छानबीन करने हेतु तेज़ तर्रार 5 टीमों का गठन किया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
घायल सिपाही ने दौड़ कर दोनों को दबोचा
प्रयागराज। थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत काल्विन हॉस्पिटल में एक किशोर आरोपी को पुलिस मेडिकल के लिए लाई थी। वहीं उसका साथी मुजरिम हथियार ले कर उसको छुड़ाने पहुंचा, और सिपाही के सर पर वार कर उसे घायल कर भागने की कोशिश की। मगर घायल सिपाही ने हमलावर को दबोच लिया और भागते हुए मुजरिम को भी पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल हत्या के मामले में बाल कारागार में बंद किशोर आरोपी सत्यम यादव को लेकर उसका मेडिकल कराने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं पर उसका साथी सुनील उसको छुड़वाने के लिए तमंचा लेकर पहुंचा था। उसका इरादा पुलिस को तमंचे से डरा कर भगाने का था। उसने सिपाही के ऊपर वार किया जिससे उसकी आरोपी के ऊपर पकड़ ढीली हो गयी। इसका फ़ायदा उठा दोनो भागने लगे लेकिन घायल सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी और उसके साथी को दबोच लिया। सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होमगार्ड के साथ अस्पताल आए हुए किशोर अपचारी को एक अपराधी द्वारा होमगार्ड को घायल कर छुड़ा लिया गया है। त्वरित कार्यवाही करते हुए ना केवल किशोर अपचारी को ढूँढ कर हिरासत में ले लिया गया वरन् भगाने वाले अपराधी सुनील पाल को गिरफ़्तार कर लिया गया। सुनील पाल के क़ब्ज़े से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।  शुरुआती पूछताछ में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के केयर टेकर / सुपरवाइज़र और अन्य कर्मियों की भूमिका भी प्रकाश में आयी है। टीम द्वारा गहन छानबीन की जा रही है। घायल होमगार्ड की चोटें तमंचे की बट से आई हुई प्रतीत होती हैं, जो कि मामूली चोटें हैं। उसे कोई ख़तरा नहीं है। इलाज जारी है। मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है। इस प्रकरण में गहनता से छानबीन करने हेतु तेज़ तर्रार 5 टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Comment