V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

षडयंत्र पर हावी रहेगा विकास : आरती तिवारी

गोशाईगंज अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा स्थित तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौराघाट, गयासपुर, गौरा, खपरैला बाजार, कनकपुर झगरौली, बरांव, चरावां व बेनी गद्दोपुर में जनसम्पर्क व जनआर्शीवाद सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में विकास की रश्मि से पूरे गोसाईगंज क्षेत्र को बिना भेदभाव के प्रकाशित किया गया था। जिसका परिणाम यह है कि आज समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हो रहा है। विपक्षी नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। षड़यंत्र पर विकास हावी रहेगा। षडयंत्र व गुमराह करने वाली राजनीति को जनता ने नकार दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बिना भेदभाव के सरकार योजनाओं का लाभ पात्रों को प्रदान किया गया। योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी पात्र को भटकना नहीं पड़ा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी। एक प्लान्ड तरीके से गांवो का सर्वांगीण विकास किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। हर गरीब के चेहरे पर खुशी का भाव लाना हमारी प्राथमिकता रही है। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष आशाराम निषाद ने कहा कि गठबंधन को समाज के सभी वर्गो का समर्थन मिल रहा है। अपना दल के जिलाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने कहा कि चुनाव में गठबन्धन बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। सभा को सम्बोधित करने वालों में फूलचंद यादव, फयाराम वर्मा, राममोहन भारती, सुनील सिंह विद्यार्थी शामिल रहा।  इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
गोशाईगंज अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा स्थित तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौराघाट, गयासपुर, गौरा, खपरैला बाजार, कनकपुर झगरौली, बरांव, चरावां व बेनी गद्दोपुर में जनसम्पर्क व जनआर्शीवाद सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में विकास की रश्मि से पूरे गोसाईगंज क्षेत्र को बिना भेदभाव के प्रकाशित किया गया था। जिसका परिणाम यह है कि आज समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हो रहा है। विपक्षी नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। षड़यंत्र पर विकास हावी रहेगा। षडयंत्र व गुमराह करने वाली राजनीति को जनता ने नकार दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बिना भेदभाव के सरकार योजनाओं का लाभ पात्रों को प्रदान किया गया। योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी पात्र को भटकना नहीं पड़ा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी। एक प्लान्ड तरीके से गांवो का सर्वांगीण विकास किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। हर गरीब के चेहरे पर खुशी का भाव लाना हमारी प्राथमिकता रही है। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष आशाराम निषाद ने कहा कि गठबंधन को समाज के सभी वर्गो का समर्थन मिल रहा है। अपना दल के जिलाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने कहा कि चुनाव में गठबन्धन बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। सभा को सम्बोधित करने वालों में फूलचंद यादव, फयाराम वर्मा, राममोहन भारती, सुनील सिंह विद्यार्थी शामिल रहा।  इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Comment