विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश पर्यटन दिवस पर आयोजित हुआ वेबिनार
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एम० टी० ए० विभाग में उत्तर प्रदेश पर्यटन दिवस के अवसर पर सोमवार को ”देखो अपना देश के संदर्भ” में वेबिनार का आयोजन किया गया। बेविनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता महंत रामदास ने बताया कि अयोध्या की पहचान प्राचीन मन्दिरो एवं पौराणिक कुन्डों से है जिसके पुुुनर्राेद्धार किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में पांच जैन मन्दिर है इन मन्दिरों में जैन पर्यटकों के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए। नगर में रैन बसेरो के निर्माण के साथ-साथ गौ पालन की व्यवस्था सुद्ढ़ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए शहर से बाहर वन क्षेत्र का विस्तार किया जाना आवश्यक है। इससे शहर में रह रहे बन्दरों एवं अन्य जीवों के संरक्षण के मार्ग प्रशस्त होंगे। अयोध्या में अन्तराष्ट्रीय होटल, एयरपोर्ट, सुुसज्जित रेलवे स्टेशन तथा रिंग रोड निर्माण के साथ अयोध्या को मथुरा, चित्रकूट, काशी, श्रावस्ती, जनकपुर तथा नैमिष्यारण्य से जोड़ा जाए। कार्यक्रम में कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने के लिए छात्रों को अपने कौशल में निपुुुणता लानी होगी। प्रो० सिंह ने घरेलू पर्यटन पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर बुनकर, नाविकों सहित अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण की व्यवस्था होना चाहिए इससे रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश पर्यटन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। निश्चित ही इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के लिए पर्यटन के उद्देश्य से उपयोगी होगा। बेविनार अतिथियों का स्वागत डॉ० दिलीप कुमार सिंह द्वारा किया गया। तकनीकी संचालन डॉ० मो० सदिक ने किया गया। इस अवसर पर डॉ० सरोज सिंह, साक्षी सिंह सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































