मिल्कीपुर-अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं तथा आधे दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।बताया गया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भागीपुर निवासी राम सजीवन मौर्य पुत्र रामनेवाज को गांव के ही पवन यादव पुत्र पंचम यादव, सुशील यादव पुत्र राम प्रताप यादव, राजकुमार यादव पुत्र कल्लू यादव ने विवाद के चलते मार पीट दिया। राम सजीवन ने इनायत नगर थाने में पवन, सुशील, रामप्रताप व राजकुमार के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मवई खुर्द पूरे कल्पी शुकुल में जगदंबा प्रसाद शुक्ल ने गांव के ही भोलानाथ शुक्ल व उनके बेटे गोलू के खिलाफ इनायत नगर थाने में तहरीर दिया है। भोलानाथ व उनके बेटे पर आरोप है कि उनके द्वारा जगदंबा प्रसाद शुक्ला के घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गयी है। इनायतनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते यह घटना हुई है। जगदंबा प्रसाद शुक्ल की पत्नी की हालत गंभीर थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। मामले में छानबीन की जा रही है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

दो अलग-अलग गांव में हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज
मिल्कीपुर-अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं तथा आधे दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।बताया गया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भागीपुर निवासी राम सजीवन मौर्य पुत्र रामनेवाज को गांव के ही पवन यादव पुत्र पंचम यादव, सुशील यादव पुत्र राम प्रताप यादव, राजकुमार यादव पुत्र कल्लू यादव ने विवाद के चलते मार पीट दिया। राम सजीवन ने इनायत नगर थाने में पवन, सुशील, रामप्रताप व राजकुमार के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मवई खुर्द पूरे कल्पी शुकुल में जगदंबा प्रसाद शुक्ल ने गांव के ही भोलानाथ शुक्ल व उनके बेटे गोलू के खिलाफ इनायत नगर थाने में तहरीर दिया है। भोलानाथ व उनके बेटे पर आरोप है कि उनके द्वारा जगदंबा प्रसाद शुक्ला के घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गयी है। इनायतनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते यह घटना हुई है। जगदंबा प्रसाद शुक्ल की पत्नी की हालत गंभीर थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। मामले में छानबीन की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें