V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

रामराज्य की परिकल्पना को जमीन पर साकार करने का काम किया है सरकार ने : विनय कटियार

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के आधा दर्जन स्थल में जनआर्शीवाद सभा के दौरान भाजपा पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना को जमीन पर साकार करने काम सरकार ने किया है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को दिया गया। भय व भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश का निर्माण किया गया। सरकार ने समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा किया। किसानों व मजदूरों को समृद्ध किया गया। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर भाजपा बढ़ रही है। भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी ने कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष गुमराह करने की राजनीति करने के प्रयास में है। परन्तु जनता काफी समझदार है। असत्य को चाहे जितनी चालाकी से प्रस्तुत किया जाय परन्तु वह सत्य के सामने सदा कमजोर होता है। षड़यंत्र बनाम विकास के चुनाव में जनता निर्णायक भूमिका निभाने जा रही है। पिछले पांच साल गोसाईगंज के हर कोने को विकास की रोशनी से प्रकाशित किया गया। कोविड काल में हर जरुरतमंद की आवश्यकताओं का ख्याल रखा गया। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लिए लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मिल्कीपुर विधानसभा के गोकुला, पारा धमथुआ, धनेचा, उधुई, सिधौना व तेन्धा में जनसम्पर्क व जनसभा के दौरान भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कटिबद्ध रही। योजनाओं के माध्यम से शहर, गांव व कस्बे के हर व्यक्ति को सम्पन्न व आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया। गांवों को मुख्य मार्गो से जोड़ा गया। जिससे किसानों को बेहतर आवगमन की सुविधा मिली। इससे क्षेत्र में रोजगार सृजन के नये अवसर भी विकसित हुए। उन्होने कहा कि सरकार ने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में काफी काम किया। कोविड काल की विषम परिस्थितियों में भी सरकार समाज को आत्मनिभरता की ओर ले जाती रही। गरीबों व जरुरतमंदों की हर आवश्यकताओं की पूर्ति की गयी। माफियाराज से पूरे प्रदेश को मुक्त कराया गया। हर व्यक्ति को सुरक्षा का अहसास कराया गया। उद्यमियों व व्यापारियों की अपेक्षाओं को पूरा किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है। सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोगो की मौजूदगी रही। वहीं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अयोध्या विधानसभा के अब्बू सराय, बहोरनपुर, मित्रसेनपुर, रामपुर सर्धा समेत कई ग्राम पंचायतों में चौपाल के दौरान कहा कि यूपी में भयमुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है। जिससे यूपी निवेशकों की पसंद बन गया है। निवेश बढ़ने रोजगार सृजन होगा। अयोध्या में विकास की योजनाओं की श्रंखलाएं सरकार ने प्रदान की है। अंतराष्ट्रीय मानकों से युक्त रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है। जल्द एयरपोर्ट की सौगात भी मिलने जा रही है। उन्होने कहा कि कोविड काल में विपक्ष घरों में कैद था। परन्तु भाजपा के कार्यकर्ता जनता की बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे थे। प्रवासी मजदूरों को भोजन, चप्पल की व्यवस्था के लिए कई कैम्प लगाये गये। सरकार ने गरीबों का खास ख्याल रखा। कोविड काल में आक्सीजन से लेकर सभी चिकित्सीय सुविधाओं का विकास किया गया। इस अवसर पर सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, आदित्यनारायन मिश्रा, अरुण त्रिपाठी, नंद कुमार सिंह, रवि सोनकर, वीरेन्द्र वर्मा, अंकुर सिंह, योगेश मिश्रा, डा संदीप सिंह उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment