अयोध्या । समाजवादी पार्टी ने आज अपने कुनबे में और बढ़ोतरी की। कांग्रेस के जिला महासचिव अधिवक्ता गणेश दत्त पाण्डेय के नेतृत्व में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने वाले लोगों का अभिवादन करते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया। इस मौके पर दूसरे दल से सपा में आए लोगों ने इस बार समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अयोध्या विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के क्रियाकलाप से त्रस्त है, ऐसे में सभी को समाजवादी पार्टी से यह आशा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक बार फिर उत्तम प्रदेश बनेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि समाज का हर वर्ग समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनाने के लिए सहयोग कर रहा है, समाजवादी पार्टी ही वह दल है जो आने वाले दिनों में प्रदेश की सभी समस्याओं का निस्तारण करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को अब तक यह सरकार अपना काम बता कर फ़ीता काट रही है लेकिन जनता अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार से ऊब चुकी है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है, ऐसे में लोगों ने भी इस बार यह ठान लिया है कि वे समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत से सरकार बना कर रहेंगे। कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए अधिवक्ता गणेश दत्त पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह दल है जो भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है इसलिए आज बड़ी तादाद में लोगों ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह कुनबा और तेजी से बढ़ेगा और दूसरे दलों के और लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। पार्टी के प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने इस मौके पर कहा कि आज 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए लोगों को समाजवादी पार्टी ने हर सम्मान देने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
अयोध्या । समाजवादी पार्टी ने आज अपने कुनबे में और बढ़ोतरी की। कांग्रेस के जिला महासचिव अधिवक्ता गणेश दत्त पाण्डेय के नेतृत्व में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने वाले लोगों का अभिवादन करते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया। इस मौके पर दूसरे दल से सपा में आए लोगों ने इस बार समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अयोध्या विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के क्रियाकलाप से त्रस्त है, ऐसे में सभी को समाजवादी पार्टी से यह आशा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक बार फिर उत्तम प्रदेश बनेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि समाज का हर वर्ग समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनाने के लिए सहयोग कर रहा है, समाजवादी पार्टी ही वह दल है जो आने वाले दिनों में प्रदेश की सभी समस्याओं का निस्तारण करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को अब तक यह सरकार अपना काम बता कर फ़ीता काट रही है लेकिन जनता अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार से ऊब चुकी है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है, ऐसे में लोगों ने भी इस बार यह ठान लिया है कि वे समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत से सरकार बना कर रहेंगे। कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए अधिवक्ता गणेश दत्त पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह दल है जो भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है इसलिए आज बड़ी तादाद में लोगों ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह कुनबा और तेजी से बढ़ेगा और दूसरे दलों के और लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। पार्टी के प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने इस मौके पर कहा कि आज 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी ज्वाइन की। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए लोगों को समाजवादी पार्टी ने हर सम्मान देने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें