V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

गब्बर के पक्ष में बलराम मौर्या का समर्थन

अयोध्या। बीकापुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर व बलराम मौर्य ने एक ही सपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामंकन पत्र  दाखिल किया था। यही नहीं उसी दिन सोहावल निवासी अनूप सिंह ने सपा से बगावत कर निर्दल प्रत्याशी के रुप मे अपना नामांकन दाखिल किया था। जबकि शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव बीकापुर से सपा उम्मीदवार व बलराम मौर्य के साथ एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर सभी स्थितियों को साफ कर दिया। संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान बलराम मौर्य ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं जो सपा मुखिया द्वारा चयनित उम्मीदवार फिरोज गब्बर के लिए बीकापुर क्षेत्र प्रचार प्रसार करेंगे और पार्टी को जिताने में अपना पूरा सहयोग करेंग। दरअसल गब्बर से पहले सपा के टिकट पर बलराम मौर्य ने अपना नामांकन दाखिल किया था। टिकट बदलने के बाद बलराम मौर्य का नामांकन खारिज कर दिया गया था। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने पार्टी की तरफ से जारी चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। इस दौरान बीकापुर से सपा पउम्मीदवार हाजी फिरोज अहमद गब्बर ने भी जनता से साइकिल पर बटन दबा कर पार्टी को विजय बनाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व में रही सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की गरीब व युवाओं को तमाम योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुचाया था। उसी प्रकार इस बार भी सरकार बनने के बाद यूपी की सभी जनता का विशेष ध्यान दिया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर व बलराम मौर्य ने एक ही सपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामंकन पत्र  दाखिल किया था। यही नहीं उसी दिन सोहावल निवासी अनूप सिंह ने सपा से बगावत कर निर्दल प्रत्याशी के रुप मे अपना नामांकन दाखिल किया था। जबकि शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव बीकापुर से सपा उम्मीदवार व बलराम मौर्य के साथ एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर सभी स्थितियों को साफ कर दिया। संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान बलराम मौर्य ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं जो सपा मुखिया द्वारा चयनित उम्मीदवार फिरोज गब्बर के लिए बीकापुर क्षेत्र प्रचार प्रसार करेंगे और पार्टी को जिताने में अपना पूरा सहयोग करेंग। दरअसल गब्बर से पहले सपा के टिकट पर बलराम मौर्य ने अपना नामांकन दाखिल किया था। टिकट बदलने के बाद बलराम मौर्य का नामांकन खारिज कर दिया गया था। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने पार्टी की तरफ से जारी चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। इस दौरान बीकापुर से सपा पउम्मीदवार हाजी फिरोज अहमद गब्बर ने भी जनता से साइकिल पर बटन दबा कर पार्टी को विजय बनाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व में रही सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की गरीब व युवाओं को तमाम योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुचाया था। उसी प्रकार इस बार भी सरकार बनने के बाद यूपी की सभी जनता का विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Comment