V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भारत भ्रमण पर निकले साइकिलिस्ट का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के ने किया स्वागत

अयोध्या। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की साकेत इकाई द्वारा भारत भ्रमण पर निकले साइकिलिस्ट का भव्य स्वागत किया । अरुणाचल प्रदेश के क्यूटी से गुजरात राज्य के कोटेश्वर तक की यात्रा पर निकली बैंगलौर की दोनों महिलाओ ने अपनी यात्रा को महिला सशक्तिकरण समर्पित किया। दो- दो बच्चों की माँ बेंगलुरु की मीरा वेलंकर और तनसीम मोहसीन 27 जनवरी को चाइना बॉर्डर के क्यूटी से अपनी यात्रा को प्रारंभ किया। भारत के पूर्व से पश्चिम की यात्रा पर अरुणाचल प्रदेश असम,पश्चिम बंगाल,बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान,गुजरात होते हुए वे अपनी यात्रा को समाप्त करेंगी । अयोध्या स्थित साकेत इकाई चेयरमैन अनूप मल्होत्रा, अध्यक्ष अनुराग वैश्य,सचिव अनुज भज्जा और आशीष महिंद्रा की टीम ने इन दोनों साइकिल सवारों का स्वागत किया । इनके साथ वाराणसी से उत्कर्ष वर्मा भी सायकिल पर सवार रहे। यूथ हॉस्टल की उत्तर प्रदेश इकाई के राज्य सचिव विजय भूषण जायसवाल,चेयरमैन जेपी शर्मा ने अपनी बहुत-बहुत शुभकामनाएं व्यक्त की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की साकेत इकाई द्वारा भारत भ्रमण पर निकले साइकिलिस्ट का भव्य स्वागत किया । अरुणाचल प्रदेश के क्यूटी से गुजरात राज्य के कोटेश्वर तक की यात्रा पर निकली बैंगलौर की दोनों महिलाओ ने अपनी यात्रा को महिला सशक्तिकरण समर्पित किया। दो- दो बच्चों की माँ बेंगलुरु की मीरा वेलंकर और तनसीम मोहसीन 27 जनवरी को चाइना बॉर्डर के क्यूटी से अपनी यात्रा को प्रारंभ किया। भारत के पूर्व से पश्चिम की यात्रा पर अरुणाचल प्रदेश असम,पश्चिम बंगाल,बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान,गुजरात होते हुए वे अपनी यात्रा को समाप्त करेंगी । अयोध्या स्थित साकेत इकाई चेयरमैन अनूप मल्होत्रा, अध्यक्ष अनुराग वैश्य,सचिव अनुज भज्जा और आशीष महिंद्रा की टीम ने इन दोनों साइकिल सवारों का स्वागत किया । इनके साथ वाराणसी से उत्कर्ष वर्मा भी सायकिल पर सवार रहे। यूथ हॉस्टल की उत्तर प्रदेश इकाई के राज्य सचिव विजय भूषण जायसवाल,चेयरमैन जेपी शर्मा ने अपनी बहुत-बहुत शुभकामनाएं व्यक्त की।

Leave a Comment