अयोध्या। भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शहर के अंगूरीबाग, तेली टोला व पूरा क्षेत्र के जानापुर, अरती, खानपुर में चौपाल लगायी। चौपाल के दौरान उन्होने कहा कि अयोध्या में वैश्विक मानकों के अनुसार विकास की पटकथा लिखी जा रही है। पयर्टकों व श्रद्धालुओं को मानक के अनुसार सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है।
उन्होने कहा कि अयोध्या की गरिमा व महिमा के अनुसार विकास किया जा रहा है। विकास की परियोजनाओं के साकार रुप में आने से अयोध्या पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी। सुविधाएं बढ़ने से अयोध्या का पयर्टन बढ़ेगा। पयर्टन बढ़ने से अयोध्या जनपद ही नहीं बल्कि इसके जुड़े जनपदों में समृद्धि आयेगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ अयोध्या के व्यापारियों को होगा। अयोध्या से जुड़ने वाले सभी मार्गो को बेहतर परिवाहन सुविधा से युक्त किया जा रहा है। अंतराष्ट्रीय मानकों से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट जल्द अयोध्या को मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































