V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

चोरी की पिकप व अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मवई – अयोध्या। मवई पुलिस ने शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान गोरखपुर के एक युवक को चोरी की पिकप व एक अवैध तमंचा दो जीवित कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। मवई के थाना प्रभारी नीरज सिंह के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को बाबा बाजार चौकी प्रभारी मनोज कुमार उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह व सिपाही शरदवीर सिंह,सुनील कुमार के साथ अमेठी जिले की सीमा पर स्थित रेछ घाट बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इस दौरान एक पिकप वाहन शुकुलबाजार की तरफ से आता दिखाई दिया।पुलिस ने पिकप वाहन को रुकने का इशारा किया।लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन लेकर भागने का प्रयास किया।इस पर वहां तैनात पुलिस ने पिकप वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया।पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो युवक के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो 315 बोर की जीवित कारतूस बरामद हुई। वाहन के कागजात खंगालने पर पिकप वाहन भी चोरी का पाया गया।पकड़ा गया अभियुक्त निखिल प्रताप सिंह पुत्र संजय प्रताप सिंह ग्राम मुकरिम पुर थाना बेल घाट जिला गोरखपुर का निवासी है।इसके विरूद्ध मवई व रुदौली कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त को धारा 379/411 तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मवई – अयोध्या। मवई पुलिस ने शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान गोरखपुर के एक युवक को चोरी की पिकप व एक अवैध तमंचा दो जीवित कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। मवई के थाना प्रभारी नीरज सिंह के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को बाबा बाजार चौकी प्रभारी मनोज कुमार उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह व सिपाही शरदवीर सिंह,सुनील कुमार के साथ अमेठी जिले की सीमा पर स्थित रेछ घाट बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इस दौरान एक पिकप वाहन शुकुलबाजार की तरफ से आता दिखाई दिया।पुलिस ने पिकप वाहन को रुकने का इशारा किया।लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन लेकर भागने का प्रयास किया।इस पर वहां तैनात पुलिस ने पिकप वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया।पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो युवक के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो 315 बोर की जीवित कारतूस बरामद हुई। वाहन के कागजात खंगालने पर पिकप वाहन भी चोरी का पाया गया।पकड़ा गया अभियुक्त निखिल प्रताप सिंह पुत्र संजय प्रताप सिंह ग्राम मुकरिम पुर थाना बेल घाट जिला गोरखपुर का निवासी है।इसके विरूद्ध मवई व रुदौली कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त को धारा 379/411 तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Comment