V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायें- डी एम

अयोध्या ‌ । विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए पांच विधानसभाओं 275-अयोध्या, 274-बीकापुर, 273-मिल्कीपुर, 271-रूदौली एवं 276-गोसाईगंज के लिए नामित विशेष व्यय प्रेक्षक आरबी बालाकृष्णन द्वारा विधानसभाओं में निर्वाचन के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी  शैलेश कुमार पांडेय, रूदौली प्रेक्षक  राजेन्द्र विजय, मिल्कीपुर प्रेक्षक  चौथीराम मीना, बीकापुर प्रेक्षक  मृत्युंजय कुमार बरनवाल, अयोध्या प्रेक्षक डा0 जगदीश , गोसाईगंज प्रेक्षक प्रवीन कुण्डलिक पुरी, एडीएम प्रशासन, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए समीक्षा सर्किट हाउस के मीटिंग हाल में की गई। विशेष व्यय प्रेक्षक ने समीक्षा करते हुये कहा कि प्रत्याशियों राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव पर व्यय किये जा रहे समस्त धनराशि का व्यय विवरण विधानसभा वार तैयार किया जाय। इसके साथ ही पेड न्यूज, सोशल मीडिया, विज्ञापन, आनलाइन लेन देन आदि का आकलन कर उनके व्यय खाते में सम्मिलित किया जाय। उन्होंने जनपद की सीमाओं पर तथा विभिन्न क्षेत्रों यथा-नदी, रेलवे क्रासिंग, हाईवे एक्सप्रेस वे आदि स्थानों पर पैनी नजर बनाये रखते हुये चेकिंग अभियान चलाकर सघन चेकिंग की जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी  नितीश कुमार द्वारा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए की गई तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से बिंदुवार जानकारी दी गई। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रकिया को सम्पन्न कराये जाने के लिए दिए गए निर्देशों का अनुपालन शत-प्रतिशत रूप से कराये जाने के संबंध में भी व्यय प्रेक्षक को आश्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि सभी राजनैतिकदलों के साथ बैठक कर उनको आदर्श आचार संहिता के बारे में अवगत करा दिया गया है। यदि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया जाता है तो तत्काल सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर द्वारा दोषी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी देते हुए विशेष व्यय प्रेक्षक को आश्वस्त किया गया।उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अमित सिंह ने बताया कि डी ई ओ नितीश कुमार के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति निरन्तर कार्य कर रही है। कार्यरत कार्मिकों द्वारा प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया सहित अन्य प्रसारण तंत्रों की निरन्तर निगरानी की जा रही है। यदि कहीं कोई मामला आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का पाया जाता है तो तत्काल नोटिस सम्बंधित को भेजा जायेगा। क्षेत्र में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लाइंगस्कायड की टीमें निरन्तर कार्य कर रहीं हैं। आबकारी विभाग द्वारा गठित टीमें शराब भण्डारण एवं वितरण पर लगातार निगाह रखे हुए हैं। जगह-जगह बैरियर भी स्थापित किये गये जहां जहा निरन्तर चेकिंग की जार ही है। बैठक में पांचों विधानसभाओं के रिटर्निंग आफिसर्स सहित मुख्य कोषाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, आयकर विभाग के अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment