V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जमीनी विवाद में हुई थी हत्या में आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या। रविवार को पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में हुई  अधेड़ की हत्या का खुलासा बुधवार को एसएसपी शैलेष पांडेय ने करते हुये बताया कि  हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये है  जिसमें हत्या का मुख्य आरोपी दिनेश कुमार यादव, रामकुमार वर्मा व ओमप्रकाश पांडेय है। एसएसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हुई थी सूर्य प्रकाश की हत्या। जिसमें  उनका भतीजा अखंड प्रताप दुबे उर्फ शक्ति  घायल हो गया था। मृतक सूर्य प्रकाश की हत्या करने की नीयत से घटना में शामिल क्वालिस गाड़ी को खरीदी गई थी। क्वालिस गाड़ी से हत्या कर दिखाना था एक्सीडेंट। आरोपियों ने जब देखा कि एक्सीडेंट से उसकी मौत नहीं हुई तो आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर उस पर हथौड़े से प्रहार कर सूर्य प्रकाश की हत्या कर दी थी।एसएसपी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल क्वालिस गाड़ी आला कत्ल व मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया हैं। सोमवार को घटना थाना पूराकलंदर के पिपरा ताल के पास जब चाचा व भतीजे दोनों अपनी मोटरसाइकिल से जा थें थे तभी क्वालिस गाड़ी से पहले बाइक समेत दोनों कुचलने का प्रयास किया गया था।  एक्सीडेंट से जब दोनों बच गये तो आरोपियों ने गाड़ी से उतर कर सूर्य प्रकाश पर हथौड़े से हमला कर मौत के घाट उतारा जबकि भतीजे को लाठी डंडों से पिट पीटकर लहलोहन कर वहां से फरार हो गये थे। उसी बीच दो लोगों को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि गाड़ी में सवार अन्य सभी भागने में सफल हो गये थें।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम राजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक , उ0नि0 रतन शर्मा,एसओजी प्रभारी ,उ0नि0 विनय कुमार सिंह ,हे0का0 अजय सिंह एसओजी टीम ,का0 अनूप कुमार पाण्डेय  का0 बृजेश  तिवारी , एसओजी टीम ,का0 मुकेश यादव एसओजी टीम ,का0 अंकित राय एसओजी टीम ,का0 चन्द्रभान यादव एसओजी टीम ,. का0 सोयल सिंह ,म0का0 रिचा तिवारी शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। रविवार को पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में हुई  अधेड़ की हत्या का खुलासा बुधवार को एसएसपी शैलेष पांडेय ने करते हुये बताया कि  हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये है  जिसमें हत्या का मुख्य आरोपी दिनेश कुमार यादव, रामकुमार वर्मा व ओमप्रकाश पांडेय है। एसएसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हुई थी सूर्य प्रकाश की हत्या। जिसमें  उनका भतीजा अखंड प्रताप दुबे उर्फ शक्ति  घायल हो गया था। मृतक सूर्य प्रकाश की हत्या करने की नीयत से घटना में शामिल क्वालिस गाड़ी को खरीदी गई थी। क्वालिस गाड़ी से हत्या कर दिखाना था एक्सीडेंट। आरोपियों ने जब देखा कि एक्सीडेंट से उसकी मौत नहीं हुई तो आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर उस पर हथौड़े से प्रहार कर सूर्य प्रकाश की हत्या कर दी थी।एसएसपी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल क्वालिस गाड़ी आला कत्ल व मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया हैं। सोमवार को घटना थाना पूराकलंदर के पिपरा ताल के पास जब चाचा व भतीजे दोनों अपनी मोटरसाइकिल से जा थें थे तभी क्वालिस गाड़ी से पहले बाइक समेत दोनों कुचलने का प्रयास किया गया था।  एक्सीडेंट से जब दोनों बच गये तो आरोपियों ने गाड़ी से उतर कर सूर्य प्रकाश पर हथौड़े से हमला कर मौत के घाट उतारा जबकि भतीजे को लाठी डंडों से पिट पीटकर लहलोहन कर वहां से फरार हो गये थे। उसी बीच दो लोगों को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि गाड़ी में सवार अन्य सभी भागने में सफल हो गये थें।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम राजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक , उ0नि0 रतन शर्मा,एसओजी प्रभारी ,उ0नि0 विनय कुमार सिंह ,हे0का0 अजय सिंह एसओजी टीम ,का0 अनूप कुमार पाण्डेय  का0 बृजेश  तिवारी , एसओजी टीम ,का0 मुकेश यादव एसओजी टीम ,का0 अंकित राय एसओजी टीम ,का0 चन्द्रभान यादव एसओजी टीम ,. का0 सोयल सिंह ,म0का0 रिचा तिवारी शामिल रहे।

Leave a Comment