अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र स्थित सदर बाजार में जीव दया के लिए सम्पूर्ण भारत में काम करने वाली समस्त महाजन द्वारा चार दिवसीय कम्बल वितरण अभियान का समापन किया गया। पूरे अभियान के दौरान गरीबों को दो हजार कम्बल का वितरण किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा अयोध्या में बंदरों को दस स्थानों पर केला, मूंगफली व लैया भी खिलाया गया। मंगलवार की शाम अयोध्या नयाघाट पर मौनी अमावस्या पर 501 दीपक प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन मिश्रा ने कहा कि हर समर्थ्यवान व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने सम्पर्क में आने वाले गरीबों की यथा सम्भव मद्द करे। समाजिक समानता तभी आ सकती है जब प्रयास सामूहिक हो। केवल सरकारी योजनाएं ही गरीबों का सम्पूर्ण उत्थान नहीं कर सकती है। इसमें अगर पूरे समाज का सहयोग भी समाहित हो तो इसे काफी सम्बल मिल जाता है। विशिष्ट अतिथि कैंटोमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष राममिलन निषाद ने कहा कि आयोजन के दौरान बड़े पैमाने पर सदर बाजार व आसपास के गरीबों को कम्बल वितरण किया गया। इस तरह के अभियान समय समय पर चलते रहने चाहिए। विशिष्ट अतिथि अमित मिश्रा ने बताया कि अयोध्या के कई दर्जन स्थानों पर सामूहिक रुप से अयोध्या में कम्बलों का वितरण किया गया। पूरे अभियान के दौरान संस्था के 50 वालंटियर लगाये गये थे। संस्था के सदस्यों ने रात में भ्रमण करते हुए जरुरतमंदों को कम्बल दिया गया। समस्त महाजन के स्थानीय प्रतिनिधि प्रवीण दूबे ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि में काम कर रहे एलएनटी के श्रमिको को भी 200 कम्बल तथा सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों को 130 का वितरण किया गया। इसके साथ में माईबाड़ा, वृद्धाश्रम, कुष्ठाश्रम नयाघाट, अंध विद्यालय पंजाबी मंदिर, अंध विद्यालय कनीगंज, श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर, स्टेशन मंदिर, वशिष्ठ भवन, कालीधाम बतासपुर तारुन, मयाबाजार, वशिष्ट कुंड, पटकापुर दर्शननगर में कम्बल वितरित किया गया। समापन कार्यक्रम राजकुमार सोनकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह ने किया। इस अवसर पर शीलदास, नितिन साहू, राकेश सिंह, सुदीत्प भौमिक, अमित तिवारी, दिग्विजय नाथ पाण्डेय, राकेश सोनकर, अनुज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अनिल खत्री, अजय सोनकर, प्रेमचंद सोनकर, सुमित यादव उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

संस्था ने जरूरतमंदों को दो हजार कम्बल का किया वितरण
अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र स्थित सदर बाजार में जीव दया के लिए सम्पूर्ण भारत में काम करने वाली समस्त महाजन द्वारा चार दिवसीय कम्बल वितरण अभियान का समापन किया गया। पूरे अभियान के दौरान गरीबों को दो हजार कम्बल का वितरण किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा अयोध्या में बंदरों को दस स्थानों पर केला, मूंगफली व लैया भी खिलाया गया। मंगलवार की शाम अयोध्या नयाघाट पर मौनी अमावस्या पर 501 दीपक प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन मिश्रा ने कहा कि हर समर्थ्यवान व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने सम्पर्क में आने वाले गरीबों की यथा सम्भव मद्द करे। समाजिक समानता तभी आ सकती है जब प्रयास सामूहिक हो। केवल सरकारी योजनाएं ही गरीबों का सम्पूर्ण उत्थान नहीं कर सकती है। इसमें अगर पूरे समाज का सहयोग भी समाहित हो तो इसे काफी सम्बल मिल जाता है। विशिष्ट अतिथि कैंटोमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष राममिलन निषाद ने कहा कि आयोजन के दौरान बड़े पैमाने पर सदर बाजार व आसपास के गरीबों को कम्बल वितरण किया गया। इस तरह के अभियान समय समय पर चलते रहने चाहिए। विशिष्ट अतिथि अमित मिश्रा ने बताया कि अयोध्या के कई दर्जन स्थानों पर सामूहिक रुप से अयोध्या में कम्बलों का वितरण किया गया। पूरे अभियान के दौरान संस्था के 50 वालंटियर लगाये गये थे। संस्था के सदस्यों ने रात में भ्रमण करते हुए जरुरतमंदों को कम्बल दिया गया। समस्त महाजन के स्थानीय प्रतिनिधि प्रवीण दूबे ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि में काम कर रहे एलएनटी के श्रमिको को भी 200 कम्बल तथा सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों को 130 का वितरण किया गया। इसके साथ में माईबाड़ा, वृद्धाश्रम, कुष्ठाश्रम नयाघाट, अंध विद्यालय पंजाबी मंदिर, अंध विद्यालय कनीगंज, श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर, स्टेशन मंदिर, वशिष्ठ भवन, कालीधाम बतासपुर तारुन, मयाबाजार, वशिष्ट कुंड, पटकापुर दर्शननगर में कम्बल वितरित किया गया। समापन कार्यक्रम राजकुमार सोनकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह ने किया। इस अवसर पर शीलदास, नितिन साहू, राकेश सिंह, सुदीत्प भौमिक, अमित तिवारी, दिग्विजय नाथ पाण्डेय, राकेश सोनकर, अनुज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अनिल खत्री, अजय सोनकर, प्रेमचंद सोनकर, सुमित यादव उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें