V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

दूसरे दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं किया कोई नामांकन

अयोध्या । विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के पंचम चरण के चुनाव के तहत नामांकन के दूसरे दिन किसी भी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रत्याशी द्वारा कोई नामांकन नही किया गया परन्तु पांचों विधानसभाओं को मिलाकर कुल 45 नामांकन फार्म लिये गये। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि नाम निर्देशन के दूसरे दिन 271 रूदौली विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर स्वप्निल कुमार यादव द्वारा 12 नामांकन फार्म, 273 मिल्कीपुर विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा 04 नामांकन फार्म, 274 बीकापुर विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर अनुराग प्रसाद द्वारा 17 नामांकन फार्म, 275 अयोध्या विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर राम कुमार शुक्ला द्वारा 09 नामांकन फार्म एवं 276 गोशाईगंज विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा 3 नामांकन फार्म (कुल 45) प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को दिये गये। उन्होंने बताया कि पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन कक्षों में रिटर्निंग आफिसर्स द्वारा पूर्वान्हन 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन सम्बंधी कार्यवाही की गयी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 271 रूदौली में बसपा के एहसान मोहम्मद अली, कांग्रेस के रंजीत सिंह, समाजवादी पार्टी के मो0आरिफ, जयप्रकाश यादव व अब्बास अली जैदी सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया। इसी तरह 274 बीकापुर में बसपा के सुनील, कांग्रेस के अखिलेश यादव, दिनेश कुमार व सोनम यादव भाजपा के अमित सिंह चौहान, सपा के जयप्रकाश यादव सहित 10 प्रत्याशियों ने, 275 अयोध्या विधानसभा में बसपा से रवि प्रकाश मौर्य, सपा से संजीत सिंह, कांग्रेस से राम नरेश मौर्या सहित 9 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिये। इसी क्रम में 276 गोसाईगंज विधानसभा व 273 मिल्कीपुर (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया। नामांकन की कार्यवाही कड़ी पुलिस सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या । विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के पंचम चरण के चुनाव के तहत नामांकन के दूसरे दिन किसी भी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रत्याशी द्वारा कोई नामांकन नही किया गया परन्तु पांचों विधानसभाओं को मिलाकर कुल 45 नामांकन फार्म लिये गये। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि नाम निर्देशन के दूसरे दिन 271 रूदौली विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर स्वप्निल कुमार यादव द्वारा 12 नामांकन फार्म, 273 मिल्कीपुर विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा 04 नामांकन फार्म, 274 बीकापुर विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर अनुराग प्रसाद द्वारा 17 नामांकन फार्म, 275 अयोध्या विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर राम कुमार शुक्ला द्वारा 09 नामांकन फार्म एवं 276 गोशाईगंज विधानसभा में रिटर्निंग आफिसर संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा 3 नामांकन फार्म (कुल 45) प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को दिये गये। उन्होंने बताया कि पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन कक्षों में रिटर्निंग आफिसर्स द्वारा पूर्वान्हन 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन सम्बंधी कार्यवाही की गयी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 271 रूदौली में बसपा के एहसान मोहम्मद अली, कांग्रेस के रंजीत सिंह, समाजवादी पार्टी के मो0आरिफ, जयप्रकाश यादव व अब्बास अली जैदी सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया। इसी तरह 274 बीकापुर में बसपा के सुनील, कांग्रेस के अखिलेश यादव, दिनेश कुमार व सोनम यादव भाजपा के अमित सिंह चौहान, सपा के जयप्रकाश यादव सहित 10 प्रत्याशियों ने, 275 अयोध्या विधानसभा में बसपा से रवि प्रकाश मौर्य, सपा से संजीत सिंह, कांग्रेस से राम नरेश मौर्या सहित 9 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिये। इसी क्रम में 276 गोसाईगंज विधानसभा व 273 मिल्कीपुर (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया। नामांकन की कार्यवाही कड़ी पुलिस सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जा रही है।

Leave a Comment