V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भयमुक्त समाज ही यूपी चुनाव में प्रमुख मुद्दा : मनोज तिवारी

विपक्ष के पास उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं, वह सिर्फ जनता को गुमराह करने में लगा है
भाजपा सांसद का दावा, इस बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सीटें होंगी तीन सौ पार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में भयमुक्त समाज, सुशासन और विकास ही प्रमुख मुद्दे हैं। विपक्षी दलों के पास बताने के लिए इनमें से कोई भी चीज नहीं है। इसलिए हार की आशंका से वह घबराकर जनता को गुमराह करने की कोशिश में लगा है। अपनी उपलब्धियों और कार्यों के बल पर उत्तर प्रदेश में भाजपा इस बार तीन सौ से भी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनायेगी। उक्त बातें श्री तिवारी ने डोर टू डोर संपर्क के लिए नई दिल्ली से नोएडा जाते समय रास्ते में बातचीत के दौरान अपनी कार में ही कहीं। उन्होंने बताया कि वह पूर्वांचल के लगभग दो दर्जन जिलों का दौरा अब तक कर चुके हैं। किसी भी जिले के शहर या गांव में भाजपा के प्रति लोगों में नाराजगी देखने को नहीं मिली। भाजपा सांसद ने दावा किया कि इस बार मुसलमानों से भी भाजपा के प्रति कोई नकारात्मक बातें सुनने को नहीं मिलीं। बताया कि उन्होंने कई मुस्लिम परिवारों से उनके घर जाकर खुद बातचीत की। सभी ने भाजपा के कार्यों को सराहा। कई मुस्लिम परिवार के लोगों की प्रतिक्रिया थी कि पहले कुछ दलों के लोग झूठी बातें प्रचारित कर उनको भाजपा से डरा देते थे। मगर अब उन्होंने दिल्ली और लखनऊ, दोनों सरकारें और उनके कामकाज को देख लिया है। जनता के लाभ के लिए जितने भी कार्यक्रम थे, सभी का लाभ उनको भी उसी तरह मिला जैसे अन्य लोगों को। विकास अच्छा हुआ, कानून व्यवस्था अच्छी रही, बस अच्छे और शांतिप्रिय नागरिक को और क्या चाहिये ही। उन्होंने कहा कि इसलिए जो लोग मुस्लिम मतों पर अब तक अपना एकाधिकार समझते थे, अबकी बार उनको उनसे गहरा झटका लगेगा। किसानों के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल पर श्री तिवारी ने कहा कि सरकार जो तीन बिल लाई थी, वह किसानों के हित में थे। मगर हम उनको अपनी बात ठीक से समझा नहीं पाए। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ही न सिर्फ माफी मांगी बल्कि तीनों बिल भी वापस ले लिए। किसानों की यही मांग भी थी। चूंकि विपक्ष के पास उपलब्धि गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह जनता को झूठी बातों से गुमराह करने की असफल कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहाकि जनता की हितैषी सरकार का यह कर्तव्य है कि वह नागरिकों को कष्ट न होने दे। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, कोरोना काल से अब तक लोगों को मुफ्त राशन, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योजना के तहत भी लोगों को मकान मिल रहे हैं। देश और प्रदेश में चौड़ी चौड़ी सड़कों का जाल बिछ रहा है। 18 से 24 घंटे गांवों में बिजली मिल रही है। यह भाजपा सरकार की उपलब्धियां हैं। जनता खुद भाजपा सरकार के इन कार्यों को गिनाकर विपक्ष को हतोत्साहित कर दे रही है। इसलिए वे फर्जी बयानबाजी के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मगर कामयाबी नहीं मिल रही है। श्री तिवारी ने दावा किया कि इस बार तीन सौ से अधिक सीटें जिताकर भाजपा की सरकार बनवाने के लिए प्रदेश के लोग खुद तैयार हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment