मानधाता (नि.सं.)। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव बड़नपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खरवई निवासी लवकेश सिंह 55 पुत्र राम नारायण सिंह पूर्व प्रधान थे। वह आज सुबह बाइक से किसी कार्यवश जिला मुख्यालय गए थे। वहां से वापसी के दौरान गांव बड़नपुर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। इससे उन्हे गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद सूचना पाकर पहुंचे परिजन उन्हे इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला मेडिकल कालेज ले गए। वहां पर डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के एक बेटा है जो करीब 26 वर्ष का है। जो फोटोग्राफी करता है। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें