प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव धतई का पुरवा ऊछापुर में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपी भाइयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धतई का पुरवा ऊछापुर गांव निवासी हरिकेश पुत्र रामबहादुर ने आज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे दरवाजे पर बैठकर अलाव ताप रहे थे। उसी समय गांव के रामकुमार कोरी अपने भाई शिव कुमार कोरी के साथ आकर भद्दी भद्दी गाली देने के साथ ही लाठी डण्डा एवं लोहे के राड से पुरानी रंजिश को लेकर पीटने लगे। हल्ला गुहार मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसे इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। वहां पर डाक्टरो ने हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां जांच में फ्रैक्चर निकला पुलिस ने मामले में दोनो आरोपी भाइयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें