सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट मे तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। लालगंज इलाके के घुइसरनाथ रोड निवासी धुन्नीलाल सोनी की पत्नी गोमती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 31 जनवरी को दोपहर में विपक्षी विशाल, विकास पुत्रगण प्रेमचन्द्र सोनी एवं प्रेमचन्द्र की पत्नी ने रंजिशन उसे पीटकर घायल कर दिया। जमीनी विवाद की रंजिश में हुई मारपीट में पीडिता गोमती देवी को गंभीर चोट आ गई। शोर मचाने पर आरोपियो ने पीड़िता को गाली देने के साथ ही जानलेवा धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में तीनो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें