धरना व प्रदर्शन कर सौपां ज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने अपनी मांगो को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजकर 9 दिसम्बर 2021 को घोषित समझौते तथा अन्य मांगो का निस्तारण करने की मांग की। इसके अलावा मांगो का निस्तारण न होने पर धरना प्रदर्शन जारी रखने की मांग की। जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि ज्ञापन में राष्ट्रपति को अवगत कराया है कि देश में कृषि कानूनो के विरूद्ध चल रहे आंदोलन के समझौते समय कुछ मुद्दो पर किसान संगठनो और सरकार के बीच सहमती बनी थी जिसके सम्बंध में कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल द्वारा 9 दिसम्बर 2021 को लिखित पत्र भेजा गया था, पत्र में सहमती जताया गया था कि प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार किसानो को एमएसपी मिलनी सुनिश्चित किये जाने हेतु एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियो को भी शामिल किया जाएगा। किसान आंदोलन के दौरान किसानो पर दर्ज मुकदमे तत्काल प्रभाव से वापिस लिए जायेंगे। केस वापसी लेने की सहमती उ.प्र. उत्तराखण्ड हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गयी है। इसके अलावा भारत सरकार से सम्बंधित विभाग और एजेंसियो तथा दिल्ली सहित सभी संघशासित क्षेत्रो में आंदोलकारियो एवं समर्थको पर दर्ज किये गए आंदोलन सम्बंधी सभी केस भी तत्काल प्रभाव से वापिस लेने की सहमति है। भारत सरकार अन्य राज्यो में भी अपील करेगी की इस किसान आंदोलन से सम्बंधित दर्ज मुकदमो को वापिस लेने की कार्रवाई करेगी। आंदोलन के दौरान शहीद परिवारो को हरियाणा उ.प्र. सरकार ने भी संवैधानिक सहमती दी है। पंजाब सरकार द्वारा भी इसकी सार्वजनिक घोषणा की गई है। उपरोक्त विषयो पर सहमति के बावजूद भी आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। एमएसपी पर विचार के लिए कमेटी का गठन नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित लखीमपुर की घटना में घायल किसानो को भी मुआवजा नहीं दिया गया है। लखीमपुर की घटना में संलिप्त अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। इन सब विषयो को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा आज जिला मुख्यालयो पर प्रदर्शन कर विश्वासघात दिवस मना रहा है। आज प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय किसान यूनियन/संयुक्त किसान मोर्चा भारत सरकार से मांग करता है कि 9 दिसम्बर 2021 को घोषित समझौते को लागू किया जाए अन्यथा किसानो का यह प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान केतकी सिंह, धर्मराज तिवारी, राहुल सिंह, जय प्रकाश अशोक कुमार निर्मल, पूनम दूबे, कमलेश दूबे, विमलेश कुमार, सुरेशचन्द्र आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें