V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा जाति धर्म के आधार पर राजनीति करती है: शोभा करंदलाजे

अयोध्या। भारत सरकार में मंत्री व अवध क्षेत्र की प्रभारी शोभा करंदलाजे का कहना है कि सपा जाति व धर्म के आधार पर राजनीति करती है। परन्तु भाजपा राष्ट्रवाद के आधार पर जनता के बीच में है। पार्टी यूपी में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से जनता में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता दौरान उन्होने कहा कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर कैम्पेन किया। जिसमें हर कोई मोदी व योगी को चाहता है। हर पात्र को फ्री राशन मिल रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की हर योजना का लाभ बिना भेदभाव के लोग पा रहे है। पार्टी के सभी उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत को ओर बढ़ रहे है। कोविड प्रोटोकाल के साथ घर घर पार्टी का सम्पर्क अभियान जारी है। पार्टी के नेताओं के द्वारा वचुअर्ली सभा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात के प्रसारण को पूरे देश ने सुना। 2 फरवरी को बजट को लेकर दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वचुअर्ली हर विधानसभा से जुड़ेंगे। विधानसभा स्तर पर 500 लोगो को इससे जोड़ने की व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह मौजूद रहे। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने रेतिया में जनसम्पर्क के साथ संत महंतो व पार्टी के नेताओं से संगठनात्मक व चुनावी दृष्टिकोण से रणनीति तय करने के लिए सम्पर्क किया। उन्होंने महंत कमलनयनदास, पूर्व सांसद विनय कटियार, ठाकुर गुरुदत्त सिंह के पौत्र शक्ति सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू से मुलाकात की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। भारत सरकार में मंत्री व अवध क्षेत्र की प्रभारी शोभा करंदलाजे का कहना है कि सपा जाति व धर्म के आधार पर राजनीति करती है। परन्तु भाजपा राष्ट्रवाद के आधार पर जनता के बीच में है। पार्टी यूपी में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से जनता में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता दौरान उन्होने कहा कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर कैम्पेन किया। जिसमें हर कोई मोदी व योगी को चाहता है। हर पात्र को फ्री राशन मिल रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की हर योजना का लाभ बिना भेदभाव के लोग पा रहे है। पार्टी के सभी उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत को ओर बढ़ रहे है। कोविड प्रोटोकाल के साथ घर घर पार्टी का सम्पर्क अभियान जारी है। पार्टी के नेताओं के द्वारा वचुअर्ली सभा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात के प्रसारण को पूरे देश ने सुना। 2 फरवरी को बजट को लेकर दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वचुअर्ली हर विधानसभा से जुड़ेंगे। विधानसभा स्तर पर 500 लोगो को इससे जोड़ने की व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह मौजूद रहे। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने रेतिया में जनसम्पर्क के साथ संत महंतो व पार्टी के नेताओं से संगठनात्मक व चुनावी दृष्टिकोण से रणनीति तय करने के लिए सम्पर्क किया। उन्होंने महंत कमलनयनदास, पूर्व सांसद विनय कटियार, ठाकुर गुरुदत्त सिंह के पौत्र शक्ति सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू से मुलाकात की।

Leave a Comment