V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

और जब फूल मालाओं से कोतवाल व कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों ने लादा

अपनी कार्यशैली से पुलिस विभाग का सिर ऊँचा कर रहे निरीक्षक विनोद कुमार सिंह
कौशाम्बी। वैसे तो पुलिस विभाग को लेकर आम जनता के जेहन में कभी अच्छे विचार नहीं रहते हैं ।वही विभाग में खाऊ कमाऊ प्रकृति के लोगों के कारण विभाग को कभी-कभी शर्मसार भी होना पड़ता है। परंतु आज भी पुलिस विभाग में कुछ ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिनकी कार्यशैली से पूरे पुलिस विभाग का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है ।ऐसा ही वाकया मंझनपुर कोतवाली में देखने को मिला ।जब ग्रामीणों ने कोतवाल विनोद कुमार सिंह सहित एस आई  प्रमेश सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों को फूल मालाओं से लादकर ऐसा माहौल बना दिया कि लगा कि वह किसी इंसान को नहीं बल्कि ईश्वर के परिंदे को याद कर रहे हैं ।   बता दें कि विगत दिनों मंझनपुर के भेलखा  गांव के एक व्यक्ति के 2 वर्षीय बच्चे को उसके रिश्तेदार द्वारा फिरौती के चक्कर में अपहरण कर लिया गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दिया तो कोतवाल विनोद कुमार सिंह आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से कड़ी पूछताछ करने लगे ,तो उन्हें उपस्थित लोगों में से ही एक युवक पर पूरी तरह संदेह हो गया ।अपनी पैनी नजर वह अनुभवी कार्यशैली की बदौलत उन्होंने संदेहास्पद युवक से कड़ी पूछताछ की तो उसने किसी भी तरह बात को कबूल नहीं किया। यही नहीं अपह्रत बच्चे के परिजनों ने भी उक्त युवक पर किसी प्रकार का कोई संदेश जाहिर नहीं किया ।परंतु कोतवाल विनोद कुमार सिंह अपने एजेंडे पर अडिग  रहे और उन्होंने अपने मास्टरमाइंड कार्यशैली से संदेहास्पद युवक से कड़ी पूछताछ करते हुए बच्चे के संबंध में सुरागरसी हासिल कर ली ।तभी संदेहास्पद युवक को लेकर वह अपह्रत बच्चे को पाने के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश देने पहुंच गए और मात्र 9 घंटे के अंदर अपह्रत बच्चे का पता लगाते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया ।  अपह्रत बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर जहां जनपद के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कोतवाल की पीठ थपथपाते हुए संबंधित टीम को प्रोत्साहन देते हुए 10,000 इनाम की की घोषणा किया ,वहीं दूसरी ओर अपह्रत बच्चे के बरामदगी को लेकर भेलखा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने कोतवाल विनोद कुमार सिंह व उनकी पूरी टीम को कोविड-19 का पालन करते हुए फूल मालाओं से ला दिया ,तथा पूरे थाना परिसर में मिष्ठान वितरण करते हुए नवागंतुक पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा सहित कोतवाल विनोद कुमार सिंह व उनकी टीम की खुले मन से प्रशंसा करते हुए पुलिस विभाग की खूब सराहना किया।
2 Attachments

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अपनी कार्यशैली से पुलिस विभाग का सिर ऊँचा कर रहे निरीक्षक विनोद कुमार सिंह
कौशाम्बी। वैसे तो पुलिस विभाग को लेकर आम जनता के जेहन में कभी अच्छे विचार नहीं रहते हैं ।वही विभाग में खाऊ कमाऊ प्रकृति के लोगों के कारण विभाग को कभी-कभी शर्मसार भी होना पड़ता है। परंतु आज भी पुलिस विभाग में कुछ ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिनकी कार्यशैली से पूरे पुलिस विभाग का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है ।ऐसा ही वाकया मंझनपुर कोतवाली में देखने को मिला ।जब ग्रामीणों ने कोतवाल विनोद कुमार सिंह सहित एस आई  प्रमेश सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों को फूल मालाओं से लादकर ऐसा माहौल बना दिया कि लगा कि वह किसी इंसान को नहीं बल्कि ईश्वर के परिंदे को याद कर रहे हैं ।   बता दें कि विगत दिनों मंझनपुर के भेलखा  गांव के एक व्यक्ति के 2 वर्षीय बच्चे को उसके रिश्तेदार द्वारा फिरौती के चक्कर में अपहरण कर लिया गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दिया तो कोतवाल विनोद कुमार सिंह आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से कड़ी पूछताछ करने लगे ,तो उन्हें उपस्थित लोगों में से ही एक युवक पर पूरी तरह संदेह हो गया ।अपनी पैनी नजर वह अनुभवी कार्यशैली की बदौलत उन्होंने संदेहास्पद युवक से कड़ी पूछताछ की तो उसने किसी भी तरह बात को कबूल नहीं किया। यही नहीं अपह्रत बच्चे के परिजनों ने भी उक्त युवक पर किसी प्रकार का कोई संदेश जाहिर नहीं किया ।परंतु कोतवाल विनोद कुमार सिंह अपने एजेंडे पर अडिग  रहे और उन्होंने अपने मास्टरमाइंड कार्यशैली से संदेहास्पद युवक से कड़ी पूछताछ करते हुए बच्चे के संबंध में सुरागरसी हासिल कर ली ।तभी संदेहास्पद युवक को लेकर वह अपह्रत बच्चे को पाने के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश देने पहुंच गए और मात्र 9 घंटे के अंदर अपह्रत बच्चे का पता लगाते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया ।  अपह्रत बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर जहां जनपद के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कोतवाल की पीठ थपथपाते हुए संबंधित टीम को प्रोत्साहन देते हुए 10,000 इनाम की की घोषणा किया ,वहीं दूसरी ओर अपह्रत बच्चे के बरामदगी को लेकर भेलखा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने कोतवाल विनोद कुमार सिंह व उनकी पूरी टीम को कोविड-19 का पालन करते हुए फूल मालाओं से ला दिया ,तथा पूरे थाना परिसर में मिष्ठान वितरण करते हुए नवागंतुक पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा सहित कोतवाल विनोद कुमार सिंह व उनकी टीम की खुले मन से प्रशंसा करते हुए पुलिस विभाग की खूब सराहना किया।
2 Attachments

Leave a Comment