V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित किया गया शिविर

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में वृद्धजनों के लिए पर वर्चुअल माध्यम से विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कोविड-19 से बचाव, मास्क का प्रयोग और दो गज की दूरी का अनुपालन करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों को यह बताया गया कि कैसे आप अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर वृद्धजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वर्चुअल माध्यम से किये गये उक्त शिविर में वृद्धाश्रम के अधीक्षक बसंत लाल, पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में वृद्धजनों के लिए पर वर्चुअल माध्यम से विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कोविड-19 से बचाव, मास्क का प्रयोग और दो गज की दूरी का अनुपालन करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों को यह बताया गया कि कैसे आप अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर वृद्धजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वर्चुअल माध्यम से किये गये उक्त शिविर में वृद्धाश्रम के अधीक्षक बसंत लाल, पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति, पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment