V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रेलवे भर्ती के छात्रों के साथ हुआ अन्याय, कांग्रेस लड़ेगी उनकी लड़ाईः हार्दिक पटेल

भाजपा के साथ है आयोग
प्रयागराज। आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा रद्द होने के बाद मचे घमासान के बीच गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी हैं। हार्दिक पटेल ने कहा, ‘हम देश की आवाज मजबूत करने का काम कर रहे हैं। मैं किसी से डरता नहीं हूं। गुजरात में मोदी-शाह के सामने लड़ कर आया हूं। मैं जब से राजनीति में आया हूं तब से लोगों के लिए लड़ रहा हूं और आगे भी लडूंगा’। हार्दिक पटेल रेलवे भर्ती के प्रदर्शन में जिन छात्रों को पीटा गया था उनसे मिलेंगे। तनाव की आशंका को लेकर हार्दिक को अलोपीबाग के पास पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद हार्दिक वापस कार में बैठे और छोटा बघाड़ा के लिए निकल गए। लेकिन पुलिस उनके पीछे पीछे लगी रही। वह आधे रास्ते ही लाैटकर लीडर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पहुंचे और वहां छात्रों से बातचीत किए। हार्दिक पटेल ने कहा,’चुनाव के समय किसी को प्रचार नहीं करने दिया जाएगा। ये कैसी बात है? अभी भाजपा वाले कुछ दिन पहले यहां आकर रैली कर गए। तब उनको नहीं रोका गया। सिर्फ कांग्रेस के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गांधी की पार्टी है इसलिए’। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दो दिन पहले प्रयागराज के कुछ छात्रों से बातचीत भी की थी और आश्वासन दिया था कि वह प्रयागराज उनसे मिलने आएंगी। हार्दिक पटेल समेत तीनों नेता युवा हैं और इसलिए उन्हें प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के छात्रों से मिलने के लिए भेजा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस हार्दिक पटेल के खिलाफ आचार संहिता का पालन न करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज करने की तैयारी में है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
भाजपा के साथ है आयोग
प्रयागराज। आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा रद्द होने के बाद मचे घमासान के बीच गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी हैं। हार्दिक पटेल ने कहा, ‘हम देश की आवाज मजबूत करने का काम कर रहे हैं। मैं किसी से डरता नहीं हूं। गुजरात में मोदी-शाह के सामने लड़ कर आया हूं। मैं जब से राजनीति में आया हूं तब से लोगों के लिए लड़ रहा हूं और आगे भी लडूंगा’। हार्दिक पटेल रेलवे भर्ती के प्रदर्शन में जिन छात्रों को पीटा गया था उनसे मिलेंगे। तनाव की आशंका को लेकर हार्दिक को अलोपीबाग के पास पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद हार्दिक वापस कार में बैठे और छोटा बघाड़ा के लिए निकल गए। लेकिन पुलिस उनके पीछे पीछे लगी रही। वह आधे रास्ते ही लाैटकर लीडर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पहुंचे और वहां छात्रों से बातचीत किए। हार्दिक पटेल ने कहा,’चुनाव के समय किसी को प्रचार नहीं करने दिया जाएगा। ये कैसी बात है? अभी भाजपा वाले कुछ दिन पहले यहां आकर रैली कर गए। तब उनको नहीं रोका गया। सिर्फ कांग्रेस के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गांधी की पार्टी है इसलिए’। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दो दिन पहले प्रयागराज के कुछ छात्रों से बातचीत भी की थी और आश्वासन दिया था कि वह प्रयागराज उनसे मिलने आएंगी। हार्दिक पटेल समेत तीनों नेता युवा हैं और इसलिए उन्हें प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के छात्रों से मिलने के लिए भेजा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस हार्दिक पटेल के खिलाफ आचार संहिता का पालन न करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज करने की तैयारी में है।

Leave a Comment