प्रयागराज। एचएन सिंह क्लब और सदियापुर फ्रेंड्स क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर ठाकुर हर नारायण सिंह अंडर-25 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
डीएवी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में विद्या भारती क्रिकेट क्लब ने 17.1 ओवर में 101 रन (अंबुज शुक्ला 32, निखिल सिंह 29, सौरभ त्रिपाठी 4/05, रंजीश कुमार 2/15) बनाये। जवाब में एचएन क्रिकेट क्लब ने 14.2 ओवर में 2 विकेट 104 रन (राहुल राजपाल 60 नाबाद, जेब फारान 22, अनुज सिंह 21 अविजित) बना लिए। राहुल मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे सेमीफाइनल में आरएनपी ग्रुप ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन (रोहित राज 41, सुव्रत तिवारी 31 नाबाद, त्रिपुरेश सिंह 30, अंकित यादव 21, सूरज सिंह 4/27) बनाये। जवाब में सदियापुर फ्रेंड्स क्लब ने 18.2 ओवर 5 विकेट पर 169 रन (मनु राजा 46, सौरभ 29, अंकुश व अभिषेक 24-24, अटल बिहारी 20 नाबाद, हर्ष शर्मा व सुव्रत तिवारी दो-दो विकेट) बना लिए। सूरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































