V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा से मोती सिंह , सिन्धुजा मिश्रा , केशव पासी , नागेश प्रत्याशी घोषित , बढ़ी राजनीतिक सक्रियता

प्रतापगढ़ । भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के विधानसभा क्षेत्र कुन्डा , रामपुर खास , बाबागंज व पट्टी से प्रत्याशी घोषित करके राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है ।पट्टी विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह को जो प्रदेश सरकार में कैविनेट मंत्री हैं उन्हें पुनः प्रत्याशी घोषित करके उन पर विश्वास जताया है मोती सिंह का पट्टी में मजबूत जनाधार है वह पिछला चुनाव मामूली मतों के अंतर से जीते थे उन्हें समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने कड़ी टक्कर दिया था । इस बार पुनः कड़ा मुकाबला दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच होना तय है । इसी प्रकार रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है वह पिछला चुनाव भी लड़े थे उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने पराजित किया था इस बार इन दोनों के बीच मुकाबला कड़ा होने की प्रबल संभावना है । कुन्डा क्षेत्र से बीजेपी ने भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी की धर्मपत्नी श्रीमती सिन्धुजा मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है उनको कुन्डा के वर्तमान विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया से चुनावी रणक्षेत्र में सामना करना होगा जो कुन्डा से लगातार  विधायक बनते चले आ रहे हैं वह प्रदेश सरकार में कई बार कैविनेट मंत्री भी रह चुके हैं ।इस क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सिन्धुजा मिश्रा के पति शिव प्रकाश मिश्र सेनानी पहले भी बसपा पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन राजा भइया से उन्हें पराजित होना पड़ा था । बाबागंज क्षेत्र से बीजेपी ने केशव पासी को प्रत्याशी बनाया है इस क्षेत्र में भी राजा भइया का प्रबल जनाधार है उनका निर्दलीय प्रत्याशी इस सुरक्षित सीट से लगातार चुनाव जीत रहा है ।  भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित कर दिए जाने से अब समाजवादी पार्टी व कांग्रेस , बसपा में गतिविधियां तेज हो गई हैं , प्रत्याशियो को लेकर लोग हारने जीतने का कयास लगाना शुरू कर दिए हैं ।  वैसे जन चर्चा है कि जनपद के तीन राजनीतिक दिग्गज कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी , पूर्व मंत्री कुन्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया , व पट्टी विधायक वर्तमान मंत्री मोती सिंह के बीच मे अच्छा आपसी ताल मेल है जो आपस मे एक दूसरे के प्रत्याशी को जिताने में मदद करते हैं ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के विधानसभा क्षेत्र कुन्डा , रामपुर खास , बाबागंज व पट्टी से प्रत्याशी घोषित करके राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है ।पट्टी विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह को जो प्रदेश सरकार में कैविनेट मंत्री हैं उन्हें पुनः प्रत्याशी घोषित करके उन पर विश्वास जताया है मोती सिंह का पट्टी में मजबूत जनाधार है वह पिछला चुनाव मामूली मतों के अंतर से जीते थे उन्हें समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने कड़ी टक्कर दिया था । इस बार पुनः कड़ा मुकाबला दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच होना तय है । इसी प्रकार रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है वह पिछला चुनाव भी लड़े थे उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने पराजित किया था इस बार इन दोनों के बीच मुकाबला कड़ा होने की प्रबल संभावना है । कुन्डा क्षेत्र से बीजेपी ने भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी की धर्मपत्नी श्रीमती सिन्धुजा मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है उनको कुन्डा के वर्तमान विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया से चुनावी रणक्षेत्र में सामना करना होगा जो कुन्डा से लगातार  विधायक बनते चले आ रहे हैं वह प्रदेश सरकार में कई बार कैविनेट मंत्री भी रह चुके हैं ।इस क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सिन्धुजा मिश्रा के पति शिव प्रकाश मिश्र सेनानी पहले भी बसपा पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन राजा भइया से उन्हें पराजित होना पड़ा था । बाबागंज क्षेत्र से बीजेपी ने केशव पासी को प्रत्याशी बनाया है इस क्षेत्र में भी राजा भइया का प्रबल जनाधार है उनका निर्दलीय प्रत्याशी इस सुरक्षित सीट से लगातार चुनाव जीत रहा है ।  भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित कर दिए जाने से अब समाजवादी पार्टी व कांग्रेस , बसपा में गतिविधियां तेज हो गई हैं , प्रत्याशियो को लेकर लोग हारने जीतने का कयास लगाना शुरू कर दिए हैं ।  वैसे जन चर्चा है कि जनपद के तीन राजनीतिक दिग्गज कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी , पूर्व मंत्री कुन्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया , व पट्टी विधायक वर्तमान मंत्री मोती सिंह के बीच मे अच्छा आपसी ताल मेल है जो आपस मे एक दूसरे के प्रत्याशी को जिताने में मदद करते हैं ।

Leave a Comment