V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ठण्ड गलन का सितम जारी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में ठण्ड व गलन का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आसमान में सूरज चमका मगर शाम होते ही ठण्ड पुनः कहर ढाने लगी। बर्फीली हवाएं चलने के कारण लोगो को ठण्ड व गलन से निजात नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रो में भी ठण्ड के कारण किसानो का खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। करीब माह भर से ठण्ड थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगो का कहना है कि पश्चिमी देशो एवं पर्वतीय क्षेत्रो से आने वाली बर्फीली हवाएं ठण्ड को थमने नहीं दे रही है। हालांकि इस समय दिन में धूप हो रही है। लोगो को दिन के समय तो ठण्ड से राहत मिली रहती है। वही शाम होते ही ठण्ड के साथ ही गलन का प्रकोप भी बढ़ जाता है। आज शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप निकली। हालांकि सूर्यदेव नरम ही दिखाई पड़े। साथ ही धूप हटते ही शरीर के खुले अंग ठिठुरने लगे। ठण्ड की हालत यह है कि अब हर कोई पूंछने लगा है कि आखिर कब इससे निजात मिलेगी। लोगो को शाम के समय अलाव के सहारे ठण्ड से निजात पाने का प्रयास करते देखा जा सकता है। वही लगातार पड़ रही ठण्ड के कारण जिले मे मौतो का सिलसिला भी जारी है। किसानो का कहना है कि ठण्ड के कारण आलू, मटर, सरसो, अरहर आदि की फसलो को रोग की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। यदि पाला पड़ा तो आलू और फूल वाली फसलो को भारी नुकसान होना तय है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में ठण्ड व गलन का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आसमान में सूरज चमका मगर शाम होते ही ठण्ड पुनः कहर ढाने लगी। बर्फीली हवाएं चलने के कारण लोगो को ठण्ड व गलन से निजात नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रो में भी ठण्ड के कारण किसानो का खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। करीब माह भर से ठण्ड थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगो का कहना है कि पश्चिमी देशो एवं पर्वतीय क्षेत्रो से आने वाली बर्फीली हवाएं ठण्ड को थमने नहीं दे रही है। हालांकि इस समय दिन में धूप हो रही है। लोगो को दिन के समय तो ठण्ड से राहत मिली रहती है। वही शाम होते ही ठण्ड के साथ ही गलन का प्रकोप भी बढ़ जाता है। आज शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप निकली। हालांकि सूर्यदेव नरम ही दिखाई पड़े। साथ ही धूप हटते ही शरीर के खुले अंग ठिठुरने लगे। ठण्ड की हालत यह है कि अब हर कोई पूंछने लगा है कि आखिर कब इससे निजात मिलेगी। लोगो को शाम के समय अलाव के सहारे ठण्ड से निजात पाने का प्रयास करते देखा जा सकता है। वही लगातार पड़ रही ठण्ड के कारण जिले मे मौतो का सिलसिला भी जारी है। किसानो का कहना है कि ठण्ड के कारण आलू, मटर, सरसो, अरहर आदि की फसलो को रोग की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। यदि पाला पड़ा तो आलू और फूल वाली फसलो को भारी नुकसान होना तय है।

Leave a Comment