प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। युवती की प्रताड़ना पर पिता ने ससुरालियो पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कैथा असोगी निवासी रामसुमेर यादव ने सांगीपुर थाना की पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी स्वाती की शादी इसी साल जून माह में सांगीपुर के गांव महेसियापुर गोड़वा निवासी प्रदीप पुत्र रामसुख यादव के साथ तय दहेज के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के एक माह बाद ससुर रामसुख, लड़का रमेश, जेठानी सुषमा ननद उपासना ने पांच लाख रूपए की मांग किया। पैसा न देने पर एक राय होकर आए दिन बेटी स्वाती की लाठी व डण्डा से पिटाई करते है। साथ बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर कर देते है। वह रात भर ठण्डी में खुले आसमान के नीचे रहती थी। उसे खाना की दो दो दिन तक नहीं देते। कई बार जान से मारने की कोशिश भी किया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें