प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता से शहर में चोरी, छिनैती आदि की घटनाएं बढ़ गई है। ताजा मामला आज गुरूवार का दोपहर सदर चैराहे के समीप हुई। उचक्का इलाज कराने आयी युवती का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोहंडौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर गांव निवासी नेहा मिश्रा पुत्री लक्ष्मी शंकर मिश्रा आज दोपहर सदर चैराहा के समीप चिकित्सक से इलाज कराने आयी थी। उसी समय एक उचक्का उसका मोबाइल छीनकर भाग निकला। इसके बाद उसने भुलियापुर चैकी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से खोजबीन में लगी है। इसी तरह सप्ताह भर पूर्व बेल्हा देवी धाम चैराहा के समीप चोरो ने ई रिक्शा की बैटरी खोलने का प्रयास किया था। हालांकि चोर सफल नहीं हो सके थे। इसी तरह चैकी क्षेत्र में तमाम घटनाएं आए दिन हो रही है। पुलिस की निष्क्रियता के कारण अब लोग पुलिस से शिकायत करना बंद कर दिए है। आए दिन हो रही घटनाओ से लोगो में आक्रोश व्याप्त है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें