V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

गोवंश तस्करी को लेकर पुलिस को मिली सफलता, सोलह गोवंश हुए बरामद

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस को गोवंश की तस्करी रोकने मे बडी सफलता हासिल हुई है। कोतवाल कमलेश कुमार पाल बीस जनवरी की रात फोर्स के साथ चेकिंग पर निकले थे। मुखबिरी सूचना पर अचकवापुर गांव मे रामपाल यादव के घर के सामने पुलिस ने एक डीसीएम को कब्जे मे लिया। डीसीएम से सोलह गोवंश बरामद हुये। इधर पुलिस को अचानक डीसीएम के पास देख आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने मामले मे कपिल पुत्र रामपाल, सर्वेश पुत्र श्रीराम तथा अनुज पुत्र राजेश निवासीगण अचकवापुर तथा डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु कू्ररता अधिनियम एवं कई गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद गोवंशो को गोआश्रय भेजवाया। वहीं पुलिस ने बरामद डीसीएम को कब्जे मे लेकर सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की शुक्रवार को इलाके मे सराहनीय चर्चा भी देखी गयी। कोतवाल का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियो को हिरासत मे लेकर कडी कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस को गोवंश की तस्करी रोकने मे बडी सफलता हासिल हुई है। कोतवाल कमलेश कुमार पाल बीस जनवरी की रात फोर्स के साथ चेकिंग पर निकले थे। मुखबिरी सूचना पर अचकवापुर गांव मे रामपाल यादव के घर के सामने पुलिस ने एक डीसीएम को कब्जे मे लिया। डीसीएम से सोलह गोवंश बरामद हुये। इधर पुलिस को अचानक डीसीएम के पास देख आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने मामले मे कपिल पुत्र रामपाल, सर्वेश पुत्र श्रीराम तथा अनुज पुत्र राजेश निवासीगण अचकवापुर तथा डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु कू्ररता अधिनियम एवं कई गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद गोवंशो को गोआश्रय भेजवाया। वहीं पुलिस ने बरामद डीसीएम को कब्जे मे लेकर सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की शुक्रवार को इलाके मे सराहनीय चर्चा भी देखी गयी। कोतवाल का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियो को हिरासत मे लेकर कडी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment