V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

गरीबों एवं किसानों के रहे हमेशा से हितैषी : राजमणि कोल

विधायक ने दर्जनों गांवों का किया जनसंपर्क, लोगों को बताई नीतियां
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा कोरांव के पड़रिया, बहरैचा, सोनवर्षा एवं दोहथा आदि गांवों में विधायक राजमणि कोल ने जनसंपर्क कर जनता से दुबारा कमल खिलाने व विधानसभा में भेजकर किसानों, गरीबों के हित में संघर्ष करने वाले विधायक के रुप में चुनने की अपील भी किया। विधायक के जनसंपर्क में आदिवासी समाज का काफी हुजुम देखने को मिला और उन्होंने विधायक से वादा किया कि उनके रहनुमा विधायक के रुप वहीं है सिर्फ जो जिताने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। जनसंपर्क के दौरान विधायक राजमणि कोल ने कहा कि जितना सरल व गरीबों किसानों के लिए उनके रुप में क्षेत्र की जनता के लिए विधायक मिल गया वैसा कोई और नहीं मिला है और न ही मिलेगा। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में जो कृषि, शिक्षा स्वास्थ्य एवं गरीबों के लिए विकास कार्य कर दिया वह कोई और नहीं कर सकता। कोरोना काल में बजट कम मिलने के अभाव में जो कुछ बचा हुआ विकास कार्य है वह अगर क्षेत्र की जनता दुबारा अवसर देगी तो जरूर पूरा करने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान बहरैचा अजीत मिश्रा, कमला शंकर ओझा, रवि शंकर द्विवेदी, कमला पाण्डेय, विधायक पीआरओ रामाश्रय शुक्ला, रामजीत निषाद, बिन्द्रा कोल आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
विधायक ने दर्जनों गांवों का किया जनसंपर्क, लोगों को बताई नीतियां
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा कोरांव के पड़रिया, बहरैचा, सोनवर्षा एवं दोहथा आदि गांवों में विधायक राजमणि कोल ने जनसंपर्क कर जनता से दुबारा कमल खिलाने व विधानसभा में भेजकर किसानों, गरीबों के हित में संघर्ष करने वाले विधायक के रुप में चुनने की अपील भी किया। विधायक के जनसंपर्क में आदिवासी समाज का काफी हुजुम देखने को मिला और उन्होंने विधायक से वादा किया कि उनके रहनुमा विधायक के रुप वहीं है सिर्फ जो जिताने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। जनसंपर्क के दौरान विधायक राजमणि कोल ने कहा कि जितना सरल व गरीबों किसानों के लिए उनके रुप में क्षेत्र की जनता के लिए विधायक मिल गया वैसा कोई और नहीं मिला है और न ही मिलेगा। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में जो कृषि, शिक्षा स्वास्थ्य एवं गरीबों के लिए विकास कार्य कर दिया वह कोई और नहीं कर सकता। कोरोना काल में बजट कम मिलने के अभाव में जो कुछ बचा हुआ विकास कार्य है वह अगर क्षेत्र की जनता दुबारा अवसर देगी तो जरूर पूरा करने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान बहरैचा अजीत मिश्रा, कमला शंकर ओझा, रवि शंकर द्विवेदी, कमला पाण्डेय, विधायक पीआरओ रामाश्रय शुक्ला, रामजीत निषाद, बिन्द्रा कोल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment