लोग ठण्ड लगने से हो रहे बीमार
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भीषण ठण्ड एवं कोहरे के कारण लोगो की परेशानी बढ़ती जा रही है। गलन व ठण्ड के कारण लोगो को घरो से निकलना मुश्किल हो गया है। कोहरे व ठण्ड ने लोगो की भाग दौड़ वाली जिन्दगी मे ब्रेक लगा दिया। दिन मंे निकल रही हल्की धूप से राहत नहीं मिल पा रही है। लोग ठण्ड लगने के कारण बीमार होने लगे है। सरकारी एवं निजी अस्पतालो में ऐसे मरीजो की भीड़ लगी हुई है। इस समय बेल्हा भीषण शीतलहरी की चपेट में है। ठण्ड व गलन के कारण लोगो की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। दुकान खोलने वाले व्यवसायी भी ठण्ड अधिक होने के कारण अपनी दुकाने दिन में दस या 11 बजे के बाद ही खोल रहे है। सुबह यात्रियो को साधन खोजने मंे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही प्रशासन भी ठण्ड को नजर अंदाज कर सार्वजनिक स्थलो व बाजारो में कही भी अलाव की व्यवस्था नहीं कर रहा है। इससे राहगीरो की मुसीबते बढ़ गई है। गरीब आदमी तो किसी तरह कूड़ा, करकट अथवा टायर आदि जलाकर ठण्ड से राहत पाने का प्रयास कर रहा है। लोगो का कहना है कि इतना भीषण ठण्ड पड़ने के बावजूद प्रशासन ने कही अलाव नहीं जलवाए ह। इससे लोगो में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। इस समय अधिक ठण्ड पड़ने की वजह से बाजारो, जिला मेडिकल कालेज, सीएचसी व पीएचसी तथा प्राइवेट नर्सिंग होमो में भी ठण्ड से पीड़ित मरीजो की संख्या अधिक देखी जा रही है। लोग गलन भरी ठण्ड के कारण बेहाल है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें