जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शेखपुर बनी जूड़ापुर में एक महिला की झोपड़ी में बंधी बकरी चोर उठा ले गए। पीड़िता ने आरोपी को पहचान भी लिया है। साथ ही पुलिस को घटना की तहरीर दी है। शेखपुर बनी जूड़ापुर गांव निवासिनी हजरातुल पत्नी मो. सिद्दीक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने अपनी झोपड़ी में बकरी बांधी थी। रात में तीन लोग आए तथा झोपड़ी में बंधी एक बकरी व एक बकरा खोलकर उठा ले गए। तीनो लोग मुंह में कपड़ा बांधे थे। उसमें एक आदमी को पहचान लिया है जो गांव का है। पीड़िता ने पुलिस से घटना की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। इसी तरह जेठवारा थाना क्षेत्र के गांव नागापुर निवासी सुरेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र किशोरी लाल विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती रात अहाता में बकरी बांध रखी थी। अज्ञात चोर एक बकरी व बकरा उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें