V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

होलागढ़ में वैक्सिनेशन का बृहद कैम्प,चिन्हित हुए कम वैक्सिनेशन के गांव

होलागढ़(प्रयागराज)। विकास खण्ड होलागढ़ के दस ग्राम पंचायतों में वैक्सिनेशन की कम संख्या भांप जिलाधिकारी प्रयागराज ने तीन दिवसीय बृहद कैम्प का आयोजन कराया है।पहले ही दिन इन पंचायतो कल्याणपुर,उमरिया सारी,यादवपुर,खुटहना,कमयीपुर,चौबारा,पूरबनारा सहित दस गांवों में स्वास्थ्य कर्मी,पँचायत कर्मी,रोजगार सेवक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आदि लोगों ने सुबह 9 बजे से ही काम शुरू किया।उधर कमयीपुर में एडीओ एम आई महीप वर्मा, निगदिलपुर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हरिदेव पटेल,पूरबनारा में चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ऋतुराज आदि ने दौरा कर लोगों को हर हाल में लक्ष्य पूरा करने को कहा है।बता दें कि क्षेत्र के पांच इंटर कॉलेजों,बीस गावों सहित दस विशेष चिन्हित गावों में तीन दिवसीय बृहद वैक्सिनेशन कैम्प लगाया गया है।जिसका निरीक्षण जिला के आला अधिकारी भी कर रहे हैं।गुरुवार को सीडीओ द्वारा कौड़िहार और मऊआइमा ब्लाक का निरीक्षण किये जाने की जानकारी मिली है।ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि जिन गांवों में वैक्सिनेशन कम हुआ है उसकी निगाहबानी चुनाव आयोग भी कर रहा है।इस कैम्प में पहली एवं दूसरी खुराक का वैक्सिनेशन किया गया।काशीपुर अकेले केंद्र पर लगभग 140 लोगो को वैक्सीन लगायी गयी।सूत्रों की मॉने तो आज यानी शुक्रवार को होलागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी दौरा कर सकते हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
होलागढ़(प्रयागराज)। विकास खण्ड होलागढ़ के दस ग्राम पंचायतों में वैक्सिनेशन की कम संख्या भांप जिलाधिकारी प्रयागराज ने तीन दिवसीय बृहद कैम्प का आयोजन कराया है।पहले ही दिन इन पंचायतो कल्याणपुर,उमरिया सारी,यादवपुर,खुटहना,कमयीपुर,चौबारा,पूरबनारा सहित दस गांवों में स्वास्थ्य कर्मी,पँचायत कर्मी,रोजगार सेवक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आदि लोगों ने सुबह 9 बजे से ही काम शुरू किया।उधर कमयीपुर में एडीओ एम आई महीप वर्मा, निगदिलपुर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हरिदेव पटेल,पूरबनारा में चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ऋतुराज आदि ने दौरा कर लोगों को हर हाल में लक्ष्य पूरा करने को कहा है।बता दें कि क्षेत्र के पांच इंटर कॉलेजों,बीस गावों सहित दस विशेष चिन्हित गावों में तीन दिवसीय बृहद वैक्सिनेशन कैम्प लगाया गया है।जिसका निरीक्षण जिला के आला अधिकारी भी कर रहे हैं।गुरुवार को सीडीओ द्वारा कौड़िहार और मऊआइमा ब्लाक का निरीक्षण किये जाने की जानकारी मिली है।ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि जिन गांवों में वैक्सिनेशन कम हुआ है उसकी निगाहबानी चुनाव आयोग भी कर रहा है।इस कैम्प में पहली एवं दूसरी खुराक का वैक्सिनेशन किया गया।काशीपुर अकेले केंद्र पर लगभग 140 लोगो को वैक्सीन लगायी गयी।सूत्रों की मॉने तो आज यानी शुक्रवार को होलागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी दौरा कर सकते हैं।

Leave a Comment