मिल्कीपुर- अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित भगवान भोलेनाथ की तपोस्थली महर्षि बामदेव आश्रम तक पहुंच पाना क्षेत्रवासी श्रद्धालुओं सहित आमजन के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। कुमारगंज नगर पंचायत के निवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हो गए हैं। कुमारगंज बाजार से मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव के चलते अब क्षेत्रवासी लोगों को उनका घर टापू में होने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी मंदिर कोसों दूर दिख रहा है। मामूली सी बरसात होने के साथ ही टूटी सड़क चलाते में तब्दील हो गई है। बताते चलें कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित नगर पंचायत कुमारगंज 3 किलोमीटर दूर महर्षि बामदेव का प्राचीन मंदिर स्थित है जहां क्षेत्रवासी श्रद्धालु नियमित रूप से जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन करने पहुंचते हैं। कुमारगंज बाजार से मंदिर तक पहुंचने वाला बवा रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। बाइक एवं संसाधनों से बैठकर सड़क से न तो पैदल और ना ही बाइक से गुजर सकते हैं लोगों को सड़क से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रोड क्षेत्र की तपोस्थली महर्षि बामदेव आश्रम से होकर अमानीगंज को जाती है। जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है। प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु इसी रोड से महर्षि बामदेव आश्रम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। जिन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा प्रतिदिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। नगर पंचायत कुमारगंज के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार एवं बाजार मालिक विजय कुमार उपाध्याय ने नगर पंचायत की प्रभारी अधिशासी अधिकारी से समस्याया को लेकर शिकायत की तब नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नींद से जागे और उन्होंने सड़क पर भरे हुए पानी में मिट्टी व ईट भट्टे की राखी डलवा दिया। जिसका परिणाम रहा कि अब पानी के बीच डाली गई मिट्टी जबरदस्त कीचड़ में तब्दील हो गई हो जिसके चलते वाहन से पार करना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया गया है। स्थानीय विधायक से भी बाजार वासियों ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए कई बार आग्रह भी किया लेकिन निराशा ही हाथ लगी। साथ ही सड़क के किनारे बसे लोग भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

जलभराव से आवागमन हुआ बाधित
मिल्कीपुर- अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित भगवान भोलेनाथ की तपोस्थली महर्षि बामदेव आश्रम तक पहुंच पाना क्षेत्रवासी श्रद्धालुओं सहित आमजन के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। कुमारगंज नगर पंचायत के निवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हो गए हैं। कुमारगंज बाजार से मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव के चलते अब क्षेत्रवासी लोगों को उनका घर टापू में होने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी मंदिर कोसों दूर दिख रहा है। मामूली सी बरसात होने के साथ ही टूटी सड़क चलाते में तब्दील हो गई है। बताते चलें कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित नगर पंचायत कुमारगंज 3 किलोमीटर दूर महर्षि बामदेव का प्राचीन मंदिर स्थित है जहां क्षेत्रवासी श्रद्धालु नियमित रूप से जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन करने पहुंचते हैं। कुमारगंज बाजार से मंदिर तक पहुंचने वाला बवा रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। बाइक एवं संसाधनों से बैठकर सड़क से न तो पैदल और ना ही बाइक से गुजर सकते हैं लोगों को सड़क से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रोड क्षेत्र की तपोस्थली महर्षि बामदेव आश्रम से होकर अमानीगंज को जाती है। जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है। प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु इसी रोड से महर्षि बामदेव आश्रम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। जिन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा प्रतिदिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। नगर पंचायत कुमारगंज के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार एवं बाजार मालिक विजय कुमार उपाध्याय ने नगर पंचायत की प्रभारी अधिशासी अधिकारी से समस्याया को लेकर शिकायत की तब नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नींद से जागे और उन्होंने सड़क पर भरे हुए पानी में मिट्टी व ईट भट्टे की राखी डलवा दिया। जिसका परिणाम रहा कि अब पानी के बीच डाली गई मिट्टी जबरदस्त कीचड़ में तब्दील हो गई हो जिसके चलते वाहन से पार करना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया गया है। स्थानीय विधायक से भी बाजार वासियों ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए कई बार आग्रह भी किया लेकिन निराशा ही हाथ लगी। साथ ही सड़क के किनारे बसे लोग भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें